- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
आठ देशों के प्रतिभागियों ने किया तक्षशिला परिसर का भ्रमण
इन्दौर. विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ”भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग योजना” के अंतर्गत आठ देशों के दस प्रतिभागियों ने आज ईएमआरसी एवं विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर का भ्रमण किया.
नाइजेरिया, थाईलैंड, मॉरीशस, उज्बेकिस्तान, अर्मेनिया, बोत्सवाना, तंजानिया एवं वेनेजुएला के प्रतिभागियों ने शैक्षिक भ्रमण के अन्र्तगत ईएमआरसी में स्थित ई-कन्टेंट एवं मूक्स निर्माण से संबंधित जानकारी प्राप्त की.
साथ ही स्टूडियो रिकार्डिंग एवं एडिटिंग सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. ये समस्त प्रतिभागी अपने देश के शिक्षा प्रणाली एवं योजना से जुड़े हुए हैं. ईएमआरसी के निदेशक डॉ. ए.के. सिंह ने प्रतिभागियों को ई-कन्टेंट एवं मूक्स के निर्माण से संबंधित जानकारी प्रदान की.
कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार धाकड़ ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हे विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की. डॉ. चन्दन गुप्ता ने ईएमआरसी में उपलब्ध स्टूडियों एवं एडिटिंग से संबंधित जानकारी प्रदान की.
प्रतिभागियों के इस दल का नेतृत्व राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान, भोपाल के प्रो. प्रभाकर सिंह एवं डॉ. केदार कर रहे थे। ईएमआरसी के भ्रमण के पश्चात ये दल आई.आई.एम. इन्दौर के भ्रमण हेतु रवाना हुआ.


