- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
एमवाय अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित किया जायेगा
मंत्री श्री सिलावट ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग से भेंट की
इंदौर. प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग से भेंट कर इंदौर के एमवाय अस्पताल को आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिये सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मंत्री श्री सिलावट ने एमवाय अस्पताल में 200 बिस्तर क्षमता का अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर स्वीकृत करने के लिये कहा। इसके अलावा उन्होंने इंदौर के कैंसर अस्पताल को नया बनाने तथा इस अस्पताल में कोबाल्ट पद्धति से उपचार के स्थान पर अत्याधुनिक लीनियर एक्सीलेरेटर की नई पद्धति से उपचार करने की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
मंत्री श्री सिलावट ने एमवाय अस्पताल के सभी ऑपरेशन थियेटर्स को मॉड्यूटर ऑपरेशन थियेटर के रूप में विकसित करने के लिये भी कहा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग से भेंट के दौरान श्री सिलावट ने एमवाय अस्पताल में 200 बेड का एक डे केयर सेंटर स्थापित करने के लिये भी कहा। उन्होंने एमवाय अस्पताल के एयर कंडिशनिंग सिस्टम के आधुनिकीकरण तथा अस्पताल में अत्याधुनिक वायरोलॉजी लैब स्थापित करने के लिये भी कहा।
मंत्री श्री सिलावट ने एमवाय अस्पताल में जीनोम सिक्वेंसिंग सहित अन्य आधुनिकतम जाँचे करने के लिये आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बायोकेमेस्ट्री व माइक्रो बायोलॉजी लैब का आधुनिकीकरण करने का अनुरोध भी चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग से किया। मुलाकात के दौरान श्री सिलावट ने अनुरोध किया कि एमवाय अस्पताल में जिन विषयों का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित नहीं हैं, उनमें डीएनबी या एफएनबी कोर्स शुरू किया जाये।
उन्होंने चाचा नेहरू अस्पताल का विस्तार करते हुए इसकी बिस्तर क्षमता बढ़ाने तथा ऑपरेशन थियेटर स्थापित कर पीडियाट्रिक मेडिसिन व पीडियाट्रिक सर्जरी की सुविधा प्रारंभ करने के लिये भी कहा। उन्होंने एमवाय अस्पताल में अलग से टीकाकरण व्यवस्था के लिये इम्यूनाइजेशन क्लीनिक बनाने तथा अस्पताल भवन में अतिरिक्त लिफ्ट सिस्टम स्थापित करने व मानसिक चिकित्सालय में आधुनिक डी एडिक्शन सेंटर प्रारंभ करने के लिये भी कहा।
मंत्री श्री सिलावट ने एमवाय अस्पताल में मेडिकल व सर्जिकल इन्डोक्रिनोलॉजी ब्रांच स्थापित करने तथा सभी अस्पतालों में अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर स्थापित करने के साथ-साथ एमआरटीबी अस्पताल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने तथा इस अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की व्यवस्था प्रारंभ करने तथा डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ के लिये नये शासकीय आवास बनाने व मल्टीलेवल पार्किंग व्यवस्था स्थापित करने के साथ-साथ एमवाय अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी को मेडिकल थाने के रूप में विकसित करने के लिये भी अनुरोध किया।


