- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में नए 187 कोरोना पॉजीटिव मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 187 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 11860 हो गई. तीन मौत के साथ मरने वालों की संख्या 371 हो गई. अब तक दो लाख के ऊपर लोगों की जांच की जा चुकी है.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1628 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1417 निगेटिव और 187 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 11 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 13 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 11860 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 200492 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 11860 पॉजीटिव निकले. इनमें से 371 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 202 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 8290 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3199 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 9 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6027 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


