- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
राबर्ट नर्सिंग होम में जल्द बनकर तैयार होगा नया आईसीयू
इंदौर 12 अगस्त. राबर्ट नर्सिंग होम में नया आईसीयू जल्दी ही बनकर तैयार होगा। यहाँ ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जाएगा। मरीज़ों की अधिक और बेहतर देखरेख के लिए पाँच नए डॉक्टरों का रिक्रूटमेंट भी किया जाएगा।
संभागायुक्त एवं प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज आयोजित बैठक में यह निर्णय लिये गये। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आनंद मोहन माथुर, हास्पिटल के सचिव डॉ. विजय सेन यशलाह, अपर आयुक्त राजस्व श्री राघवेंद्र सिंह, उप आयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव तथा संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. अशोक डागरिया, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर, डॉ. मुकेश खापरा एवं कार्यकारिणी के अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में हास्पिटल में बन रहे हैं 12 बिस्तरों के नए आईसीयू का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश संभागायुक्त डॉ. शर्मा द्वारा दिए गए। बैठक में बताया गया कि इस अस्पताल में शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जायेगा।


