- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नितिन मुकेश ने अपने बचपन के दिनों को किया याद, डाली मुकेश जी और लता मंगेशकर के खूबसूरत बंधन पर रोशनी
’नाम रह जाएगा’ के सेट पर नितिन मुकेश ने लता मंगेशकर को किया याद, कहा- ‘वह मां सरस्वती की तरह गाती थीं’
नाम रह जाएगा के आने वाले एपिसोड में, हम महान लता मंगेशकर की जीवन यात्रा देखेंगे और साथ ही साथ गायक मुकेश जी के साथ उनके बंधन के बारे में गहराई से जानेंगे। भारत के सबसे प्रसिद्ध गायक मुकेश के बेटे नितिन मुकेश उस समय भावुक हो गए, जब उन्होंने युवा लता दी से जुड़ी यादो को ताजा करते हुए बताया कि किस तरह से वह सफेद कपड़ो में प्यारी लग रही थी, और उन्होंने मां सरस्वती की तरह गाया था।
नितिन मुकेश ने अपने पिता मुकेश जी द्वारा गायिका लता जी के साथ साझा किए गए बंधन के बारे में बात करते हुए कहा, “मुकेश जी लताजी को ‘दीदी’ कहते थे। वह मुझसे कहते थे कि मैं उन्हें दीदी कहता हूं ताकि आने वाली पीढ़ियां समझ सकें कि आप उन्हें उनके नाम से नहीं बुला सकते। वह एक लेजेंड हैं और आपको उन्हें ‘दीदी’ कहना होगा।”
और भी पुरानी यादों को ताजा करते हुए वह कहते हैं, “दीदी मेरे पिता मुकेश जी को 14-15 साल की उम्र से जानती थीं। वह मेरे पिता को एक बहन की तरह राखी बांधती थीं। मुझे याद है कि मैं 4-5 साल का था और अपने पिता के साथ जाता था। गाने के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सिर्फ एक झलक पाने के लिए। वह एक पतली, सुंदर महिला थी, जो एक सफेद साड़ी पहनती थी और उनकी दो चोटियां होती थीं और वह मां सरस्वती की तरह गाती थी।”
गजेंद्र सिंह द्वारा परिकल्पित और निर्देशित, साईंबाबा स्टूडियोज के 8 एपिसोड सीरीज ‘नाम रह जाएगा’ में देश के अठारह सबसे बड़े गायक शामिल हैं। इसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, नितिन मुकेश, नीति मोहन, अलका याज्ञनिक, साधना सरगम , उदित नारायण, शान, कुमार शानू, अमित कुमार, जतिन पंडित, जावेद अली, ऐश्वर्या मजूमदार, स्नेहा पंत, प्यारेलाल जी, पलक मुच्छल और अन्वेषा ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए हाथ मिलाया हैं।
इसका हर एपिसोड स्टार प्लस पर हर रविवार शाम 7 बजे प्रसारित होता है।


