- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
प्राइम वीडियो ने मॉडर्न लव मुंबई के ऑफिशियल टाइटल ट्रैक – ‘मौसम है प्यार’ को किया रिलीज
प्राइम वीडियो ने आज आगामी अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ मॉडर्न लव मुंबई के आधिकारिक टाइटल ट्रैक मौसम है प्यार से पर्दा उठा दिया है। इस दिल छू लेने वाले ट्रैक को निखिल डिसूजा ने शानदार अंदाज में गाया और कंपोज किया हैं। यह एक ऐसा गाना है, जो किसी को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। इस गाने के जरिए प्यार के सभी पलों के बैकग्राउंड स्कोर को दिखाते हुए, हम पूरे एल्बम को एंथोलॉजी के रूप में सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।
Link:
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/1522463760606457856?s=20&t=zerlaS5mJ9VByFaqkLhQUA
https://www.instagram.com/p/CdNNvV_hHms/
मॉडर्न लव मुंबई कई मानवीय भावनाओं की 6 अलग अलग लेकिन यूनिवर्सल कहानियों की एक दिल को छू लेने वाली एंथोलॉजी है, जो प्यार से भरी है। यह प्यार को उसके सभी पेचीदा और सुंदर पक्ष के साथ-साथ लोगों के रिश्तो पर इसके प्रभावों पर रोशनी डालती है। बेहद लोकप्रिय ओरिजिनल वर्जन के इस भारतीय एडिशन का हर एपिसोड एक अलग कहानी में जीवन डालता है जो न्यूयॉर्क टाइम्स के मॉडर्न लव कॉलम से प्रेरित है। हिंदी सिनेमा के छह सबसे प्रोलीफिक दिमाग- विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सहगल, अलंकृता श्रीवास्तव और नुपुर अस्थाना के विजन पेश करती यह 6 कहानियां सपनों के शहर मुंबई के विभिन्न बनावट, भागों और चेहरों पर भी रोशनी डालती हैं।
बता दें कि मॉडर्न लव मुंबई की स्ट्रीमिंग 13 मई, 2022 से 240 देशों और क्षेत्रों में शुरू हो रही है।


