- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
अब अंतिम संस्कार के लिए दे रहे टोकन
इंदौर. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और मौतें भी हो रही है. हालात ये हो गए है कि विभिन्न श्मशान घाटों में अब टोकन सिस्टम चालू हो गया है. यदि किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उस व्यक्ति को सबसे पहले इंदौर के श्मशान में जगह की बात करनी होती है और उसके बाद दिए हुए समय पर लाश को दाह संस्कार के लिए लाना होगा.
शहर के श्मशान घाटों में आज स्थिति काफी दयनीय हो गई है. जिस तरह से इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के साथ ही नॉर्मल मरीजों की मौत हो रही है. उसे निश्चित तौर पर इंदौर के श्मशान घाटों में जगह की कमी निर्मित हो गई है. वहीं कई जगह पर तो मुक्तिधाम प्रबंधक ने कई तरह की व्यवस्था की है. कई जगह पर अलग से व्यवस्था करते हुए दाह संस्कार किया जा रहा है. पंचकुइया मुक्तिधाम में एक नया टोकन शुरू कर दिया है. यह सब इसलिए प्रबंधक को करना पड़ा, क्योंकि जिस तरह से इंदौर के पंचकुइया मुक्तिधाम में लाशों का अंबार बड़ा है. उसको देखते हुए इस तरह की व्यवस्था की गई है.
इसके तहत अगर आपको अपने किसी परिजन को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाना है तो पहले आपको यह जाकर समय पता करना होना की लाश को कब लेकर आना है. ऐसा इसलिए हुआ है कि परेशानी ना हो ।
आज पूर्व विधायक लालचंद मित्तल के पोते संजय मित्तल निवासी दलिया बाजार का हार्टअटैक के चलते निधन हुआ था. परिजन सुबह 9 बजे पंचकुइय्या मुक्तिधाम पहुँचे तो उन्हें बताया गया कि आपने नम्बर शाम 4 बजे आएगा. आप चार बजे लाश लेकर आए. इससे आप शहर की भयावह स्थिति का अंदाजा लगा सकते है.


