- 4 Standout Moments of Birthday Girl Karisma Kapoor on India’s Best Dancer Season 5
- Dinesh Vijan and Maddock Films unveil the Teaser of PRAHAAR – The Ujjwal Nikam Story; Rajkummar Rao delivers a Striking First Impression
- दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स लेकर आए प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी का टीज़र; राजकुमार राव का पहला इम्प्रेशन ही सीधा दिल-दिमाग हिला देने वाला!
- IIT Kharagpur Study Finds Scientific Speed Management Can Significantly Reduce Fatal Crash Risk on Indian Highways
- हर सिरदर्द सामान्य नहीं होता, मस्तिष्क के संकेतों को समझना है जरूरी -डॉ. रजनीश कछारा
पदाधिकारियों ने बाबा बर्फानी के भक्तों का किया सम्मान
इन्दौर. शनि उपासक मंडल द्वारा बाबा बर्फानी की यात्रा पर गए सभी भक्तों का सम्मान समारोह एवं रजत जयंती समारोह का आयोजन देवगुराडिय़ा स्थित परम विहार कालोनी में किया गया. जहां शनि उपासक मंडल के भक्तों के साथ-साथ बाबा बर्फानी धाम के दर्शन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सभी भक्तों ने रजत जयंती वर्ष भी मनाया. इस अवसर पर वृंदावन के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी प्रणवानंद सरस्वती के सान्निध्य में सभी भक्तों को शाल-श्रीफल और मेमोंटो भेंटकर शनि उपासक मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान भी किया गया.
शनि उपासक मंडल से जुड़े अजय बियाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनि उपासक मंडल एवं अमरनाथ यात्रा संयोजक प्रदीप अग्रवाल को बाबा बर्फानी की यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर यह रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी प्रणवानंद सरस्वतीजी के सान्निध्य में सभी भक्त मंडल द्वारा प्रदीप अग्रवाल को साफा एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया साथ इस रजत जयंती समारोह में 20 अन्य भक्तों का सम्मान भी समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया.
रजत जयंती सम्मान समारोह में शनि उपासक मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित थी. वहीं परम विहार कालोनी में रजत जयंती समारोह के तहत बाबा अमरनाथ की प्रतिकृति भी अस्थाई मंदिर के रूप में बनाई गई थी. सभी पदाधिकारियों ने इस समारोह में स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी भक्तों को भोजन भी केले के पत्ते पर परोसा गया. देवगुराडिय़ा स्थित परम विहार कालोनी में हुए.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामबाबू अग्रवाल, जीपी गोयनका, अजय बियानी, महेश सोनेर, सचिन बम्बोरी, विजय मंगल, विकास पाटीदार, दीपेश गोयल, सूर्यनारायाण सोनी, अनिल गुप्ता, विनोद गोयल एवं सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष बच्चों शामिल हुए थे.


