- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
शोभायात्रा के साथ साध्वी मंडल का मंगल प्रवेश
इन्दौर. श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में रविवार को आत्मज्ञानी सद्गुरुदेव युग प्रधान आचार्य सम्राट डॉ. शिवमुनिजी महाराज साहब की आज्ञानूवर्तनी उत्तर भारतीय प्रवर्तनी श्रमणी सूर्या डॉ. सरिता महाराज, सरल आत्मा सद्गुरुनी अजय कुमारी महाराज की सुशिष्या श्रमणी गौरव महासाध्वी डॉ. शिवाजी, साध्वी शैली, साध्वी शिवांगी, साध्वी शैलजा एवं साध्वी सुचिताजी आदिठाणा 5 का मंगल जुलूस सांई नाथ कालोनी से निकाला गया.
इसमें सभी समाज बंधुओं के साथ-साथ श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पदाधिकारियों ने साध्वी मंडल की अगवानी की. साध्वी भगवंतों का यह मंगल प्रवेश जुलूस सांई नाथ कालोनी से निकाला गया. साध्वी भगवंतों के निकले इस मंगल जुलूस में मुख्य रूप से श्रीमती सूर्यकांता श्रीमाल, भूपेंद्र श्रीमाल, विक्रम श्रीमाल, राजेश उदावत, अशोक सुराणा, राजेंद्र जैन, सुनील जैन, शैलेंद्र नाहर जैन, अजय सुराणा, गोलू सकलेचा, अनिल मेहता, विकास भंडारी, विनोद जैन, अरविंद राजेश जामण सहित सैकड़ों की संख्या में श्रावक-श्राविकाएं इस मंगल जुलूस में उपस्थित थे। सभी साध्वी भगवतों का यह चातुर्मास तिलक नगर स्थित महावीर स्थानक उपाश्रय में होगा.


