- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
एक ईट, एक रूपये का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक: विनोद अग्रवाल
अग्रवाल समाज के महाराजा अग्रसेन जयंती विशेषांक का विमोचन
इन्दौर। अग्रसेन जयंती पर सतत् 25वर्षो से निःशुल्क प्रकाशित हो रहे अग्रवाल समाज के सामाजिक समाचार प्रकाशन अग्रवाल एकता दर्पण के बहुरंगी महाराजा अग्रसेन जयंती विशेषांक का विमोचन आज प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल (अग्रवाल गु्रप) के करकमलों से किया गया। इस अवसवर पर के.टी. ग्रुप के डायरेक्टर श्री राजेश गर्ग एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कहा कि समाज को इस विशेषांक से प्रतिवर्ष महाराजा श्री अग्रसेन जी की विशेष स्तुति योग्य छवि प्राप्त होती है एवं अनैक महत्वपूर्ण जानकारीयो का समावेश इस सामाजिक विशेषांक में रहता है। अग्रकुल प्रर्वतक महाराजा श्री अग्रसेन जी का एक ईट, एक रूपये का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है और हमे वासुधैव कुटुम्बकम की प्रेरणा प्रदान करता है।
यह जानकारी देते हुए पत्र के सम्पादक अनिल अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाला यह विशेषांक अग्रसेन जयंती पर निकलने वाले जूलूस मे समाजजनों को निःशुल्क वितरित किया जाता है एवं इसमें महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र, धर्मशाला, हास्पिटल, ट्रस्ट, विभिन्न संस्थाओं की वार्षिक गतिविधियों की झलकियां एवं जानकारी प्रमुख रूप से प्रकाशित की जाती है।
प्रारंभ मे स्वागत भाषण पत्र के सम्पादक अनिल अग्रवाल ने दिया। स्वागत रमेश अग्रवाल, मनीष गुप्ता, आशीष गोयल, रिंकु अग्रवाल एवं मनीष गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ सिंघल ने किया एवं आभार दिलीप गर्ग ने माना।
इस अवसर पर विशेष रूप से समाजसेवी किशोर गोयल, राकेश अग्रवाल, राजेश कुन्जीलाल गोयल, मुकेश अग्रवाल (सी.ए.), प्रकाश गुप्ता (एड.), शुभम अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, मयंक गोयल आदि उपस्थित थें।


