- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सामाजिक समरसता के संकल्प को लेकर निकलेगी चुनरी यात्रा
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह जी, गृहमंत्री श्री भूपेन्द्रसिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश महामंत्री वी.डी. शर्मा, भाजपा संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावडा, मध्यप्रदेश गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी मोघे, पूर्व भाजपा संगठन महामंत्री श्री माखनसिंह जी, लघु उद्योग विकास निगम मण्डल अध्यक्ष श्री बाबूसिंह रघुवंशी, महापौर श्रीमती मालिनी गौड, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री रमेश मेन्दोला, श्री मनोज पटेल, श्री राजेश सोनकर, श्री भवंरसिंह शेखावत, सुश्री उषा ठाकुर, श्री राजेन्द्र वर्मा, श्री राजकुमार मेव, इन्दौर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, इन्दौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, नगर पालिक निगम के सभापति श्री अजयसिंह नरूका, वरिष्ठ नेता श्री मधु वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अशोक सोमानी, नगर उपाध्यक्ष श्री जयदीप जैन, नगर मंत्री श्री संदीप दुबे, इन्दौर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री माणकचन्द सोगानी, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री आलोक दुबे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, श्री विजय बिंजवा, श्री रमाकांत गुप्ता, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री शिवगुरू जोशी, श्री राधेश्याम बाजपेयी, इन्दौर नगर पालिक निगम महापौर परिषद के सदस्य श्री अश्विनी शुक्ल, श्री संतोष गौर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा, नगर महामंत्री मयुरेष पिंगले, नगर मंत्री धीरज ठाकुर, पवन शर्मा सहित सभी पार्षदगण एवं साधु-संत विशेष रूप से यात्रा में सम्मिलित होगे।
सुरत के कारीगरों द्वारा लाखों सितारों से सजी विशाल चुनरी
विशाल चुनरी यात्रा में माता बिजासन को चढने वाली चुनरी की लम्बाई दो किलो मीटर चुनरी को लाखों सितारों से सजाया गया है। इस विशाल चुनरी को गुजरात में ‘‘सुरत के कारीगरों’’ द्वारा विशेष रूप से बनवाया गया है। ‘‘विगत एक माह’’ से कारीगर चुनरी में ‘‘पांच लाख’’ से भी अधिक ‘‘सितारे’’ लगा कर उसे तैयार करने में लगे हुए है। चुनरी को चारों ओर से ‘‘बारह हजार फीट सुनहरी गोटे’’ से सजाया जा रहा है।
दो माह से सघन सम्पर्क व बैठकों का दौर जारी
विगत दो माह से विधानसभा क्षेत्र क्र.1 में वार्ड, बूथ व मोहल्ला स्तर पर सामाजिक संगठन, रहवासी संघों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि व नागरिक, भजन मण्डलियों, गणपति पाण्डालों, गरबा मण्डलो में लगातार बैठकों के माध्यम से यात्रा का उद्देश्य व यात्रा में सम्मिलित होने के लिये श्रध्दालुओं को आमंत्रित किया जा रहा हैं।
बैठकों के माध्यम से हो रहे सम्पर्क में आम श्रध्दालुओं में चुनरी यात्रा को लेकर उत्साह का वातावरण है। इस अभियान के तहत लगभग तीन सौ से अधिक बैठकें विधानसभा क्षेत्र क्र.1 में सम्पन्न हो चुकी है व विभिन्न समाज बंधुओं से सम्पर्क कर उन्हें चुनरी यात्रा के उद्देश्य व ‘‘सामाजिक समरसता’’ के राष्ट्रीय दायित्व की जानकारी देते हुए यात्रा का आमंत्रण दिया गया हैं।
बड़ा गणपति की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगी विशाल चुनरी यात्रा
रविवार दिनांक 14, अक्टूबर-2018 को प्रातः 10 बजे बड़ा गणपति मंदिर पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करने के पश्चात विशाल चुनरी यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा अग्रसेन चौराहा, रामचन्द्र नगर चौराहा, तिरूपति नगर चौराहा, शिक्षक नगर, कालानी नगर चौराहा, विघाधाम मंदिर, बी.एस.एफ, से एयरपोर्ट रोड़ होते हुए बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी।
‘‘सामाजिक समरसता’’ का संकल्प
विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया की सामाजिक समरसता भारत की मूल शक्ति रही है। राष्ट्र विरोधी ताकतें हमारे समाज में आपसी वैमनस्य फैलाना चाहते है। चुनरी यात्रा के माध्यम से हम समाज के विभिन्न वर्गो में आपसी सामंजस्य को बढाने और एकरस हो कर आगे बढने का संदेश देगें।
जिस प्रकार विभिन्न पवित्र नदियां विशाल समुद्र में समा जाती है, उसी प्रकार भारत की शक्ति हमारी सामाजिक एकता और सामाजिक समरसता में समाहित हैं। हम धर्म, पंथ और जाति के भाव से उपर उठ, एकता के साथ आगे बढें और समरस हो कर देश को उन्नति के शिखर पर पहुॅचाये।
विशाल मंच से श्रृध्दालुओं का जन-समुह लेगा संकल्प
एयरपोर्ट थाने के सामने बने विशाल मंच से यात्रा के अतिथिगण यात्रा में सम्मिलित श्रृध्दालुओं को ‘‘सामाजिक समरसता’’ का संकल्प दिलायेगें। तत्पश्चात यात्रा पुनः प्रांरभ होकर बिजासन मन्दिर पहुंच कर मां के चरणों में 2 कि.मी. से अधिक लम्बी चुनरी श्रध्दालुओं द्वारा अर्पित की जावेगी।
पारम्परिक वेशभुषा में सम्मिलित होगे श्रध्दालु- यात्रा में सम्मिलित पुरूष श्वेत वेशभुषा में व महिलायें लाल, केसरिया, व पीले वस्त्र पहनकर सम्मिलित होगी।
विषाल चुनरी यात्रा में
– दो हजार से अधिक चुनरी रक्षक करेगें चुनरी व यातायात की देखरेख।
– संगीतमय, धार्मिक भजनों को बजाते हुए बैण्ड़ चलेगे।
– हाथों में ओ3म् के ध्वज लिये श्रध्दालु सम्मिलित होगे।
– घोडे पर सवार होकर महापुरूषों एवं शहीदों की वेशभुषा में बालक व बालिकायें चलेगी।
– निगम सभापति श्री अजयसिंह जी नरूका के नेतृत्व में स्वयं सेवक कार्यकर्ता यात्रा के पीछे सफाई करते हुए चलेगें।
– शहर के प्रमुख साधु-संत एवं महात्मागण बग्घी में सवार रहेगे।
– वैद ज्ञाता ब्राहम्ण व बटुक वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए यात्रा का विद्याधाम मन्दिर के बाहर स्वागत करेगें।
– हजारों श्रध्दालु दो कि.मी. से भी अधिक लम्बी चुनरी को लेकर पैदल चलते हुए माता का जयकारा लगाते हुए बिजासन माताजी के मंदिर पहुचेंगे व विशाल चुनरी अर्पित करेगे।
– अनेको मंचों के माध्यम से क्षेत्र की जनता द्वारा विशाल चुनरी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर, स्वागत किया जायेगा।
– यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए एरोड्रम रोड डिवाइडर के एक भाग पर यात्रा चलेगी। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में यातायात की व्यवस्था हेतु कार्यकर्ता तैनात रहेगे। यातायात कहीं भी बाधित नहीं होने दिया जावेगा।


