- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अंतर्राष्ट्रीय क्लीन एयर केटलास्ट प्रोग्राम के लिए देश में केवल इंदौर का चयन
इंदौर. संस्था युएसएआईडी व अन्य मुख्य पार्टनर अंतराष्ट्रीय संस्थाऐं जैसे ईडीएफ व डब्ल्युआरआई के सहयोग से भारत में केवल इंदौर शहर के क्लीन एयर केटलास्ट कार्यक्रम की शुरूआत की गई. कार्यक्रम में इंदौर नगर पालिक निगम व मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से शहर में स्वच्छ व शुद्ध हवा हेतु परियोजना का संचालन 5 वर्ष तक किया जाएगा.
इसके लिए आज निगमायुक्त प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम के संचालन व रूपरेखा पर क्लीन एंयर केटलास्ट टीम के साथ चर्चा की गई. साथ ही सोर्स अवेरनेस स्टडी व अन्य इंटरवेंशन पर चर्चा की गई. परियोजना के अगले चरणो में स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन व जेंडर जैसे मुददो पर भी कार्य किया जाएगा.
कार्यक्रम के चरण 1 में सोर्स अवेयरनेस स्टडी के लिये 1.2 करोड की मॉनिटरिंग इम्ीमेंट लगाया जाएगा, परियोजना में अन्य हस्तक्षेप के लिये अन्य अंतराष्ट्रीय संस्था भी अगले चरण में परियोजना में भाग लेगी। बेठक में अपर आयुकत श्री संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री श्री महेश शर्मा, अन्य अधिकारी, कौशिक हजारिका परियोजना मैनेजर, ईडीएफ, भवय शर्मा परियोजना मैनेजर, परियोजना अधिकारी सुश्री मेघा नामदेव दुबे व अन्य उपस्थित थे।


