- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने BGI हैकाथॉन 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गौरव
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर की Faculty of Computer Science and Applications के विद्यार्थियों ने “BGI Hackathon 2026 – Vision 2047 | Viksit Bharat” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन का आयोजन Bansal Group of Institutes द्वारा किया गया।
यह प्रतियोगिता मई 2026 को BGI – SDBC Campus, इंदौर में “Cybersecurity, Blockchain & Digital Trust” थीम के अंतर्गत आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने Web 3.0 आधारित विकेंद्रीकृत डॉक्यूमेंट ऑथेंटिकेशन सिस्टम विकसित कर अपनी तकनीकी दक्षता एवं नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
- टीम सदस्य
- रोहित पिंसन थॉमस
- योग घोघरी
- देवराज श्रीवास्तव
इस प्रतियोगिता में देशभर से 600 से अधिक टीमों एवं 2800 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण बन गई।
विद्यार्थियों को डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डीन, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संकाय तथा डॉ. ममता मीना, हेड, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग विभाग का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुआ।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के माननीय पदाधिकारियों — श्री प्रवीण ठकराल, माननीय चांसलर; प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई, माननीय प्रो चांसलर; श्री गौरव ठकराल, माननीय प्रो चांसलर; प्रो. (डॉ.) गरिमा घई, माननीय चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर; प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे, माननीय वाइस चांसलर; तथा श्री अजयेन्द्र नाथ, डिप्टी रजिस्ट्रार— ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
विश्वविद्यालय परिवार विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।


