- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
हमारा गणतन्त्र ही है हमारा संविधान, भारतीय होने पर हमें हे अभिमान
हमारा गणतन्त्र ही है हमारा संविधान , भारतीय होने पर हमें हे अभिमान. इसी जोश के साथ माउंट लित्रा ज़ी स्कूल में 72वां गणतन्त्र दिवस समारोह सम्पन्न हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज वाजपेयी द्वारा ध्वजारोहण कर विद्यालय परिवार को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ दी साथ ही उनके द्वारा कोविड-19 से सुरक्षा हेतु सभी निर्देशों का पालन करते हुए अपने–अपने कार्य क्षेत्र मे कर्मठ बने रहने का संदेश दिया।
ज्ञातत्व है कि पिछले वर्ष विद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य श्रीमान धरम वर्मा के दिशा निर्देश में माउंट लित्रा ज़ी स्कूल परिसर को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने का प्रण लिया गया था इस उद्देश्य से प्राप्त करने में हम सफल रहें।
अतः इसी शृंखला से आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान मनोज वाजपेयी ने माउंट लित्रा ज़ी स्कूल परिसर को तंबाकू निषेध क्षेत्र बनाने का प्रण व शपथ सभी को दिलाई साथ ही इसका पालन विद्यालय परिसर के बाहर भी करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने गणतन्त्र दिवस कि शुभकामनाएँ स्टाफ, पेरेंट्स एवं छात्रो को प्रेक्षित कि ।


