- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, हर रोज 100 लोगों को लगेंगे टीके
मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने किया शुभारंभ
इंदौर. कोविड- 19 महामारी के समय में सेवा, समर्पण की मिसाल देने वाले इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, अस्पताल व रिसर्च सेंटर ने पॉजिटिव मरीजों को बेहतरीन इलाज दिया और अब यहां वैक्सीनेशन भी शुरू कर दिया गया है। 25 जनवरी को यहां वैक्सीनेशन शुरू किया गया और पहले दिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
समारोह पूर्वक की गई इस शुरुआत के शुभ अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी सहित कॉलेज के पदाधिकारी मौजूद थे।
जड़ से खत्म होगा कोरोना
मंत्री श्री सिलावट ने इंडेक्स कॉलेज की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए डॉक्टरों को ईश्वर का दूसरा रूप बताया और कहा कि भारत की वैक्सीन पर भरोसा करें, निडर होकर इसे लगवाएं जल्द ही कोरोना जड़ से खत्म हो जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कोरोना पर जीत के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और इसमें हम 100 प्रतिशत सफल होंगे।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में कहा ईश्वर का दूसरा रूप होते हैं डॉक्टर
डॉक्टरों के समर्पण और इलाज के प्रति उन्होंने कहा कि मैं कुछ महीने पहले जब यहां आया था, तो विद्यार्थियों और डॉक्टर को देखकर कहा कि मैं आपको प्रणाम करता हूं। एक ईश्वर ऊपर है, दूसरा यहां। डॉक्टर ईश्वर तुल्य माना जाता है। जरूरी है कि आप डॉक्टर बनने के पहले संकल्प लेते हैं उसे जीवन से अलग मत होने देना। सिर्फ डॉक्टरों में ही क्षमता है कि वे ईश्वर शब्द को सार्थक कर सकते हैं। कोविड पर जीत मिलना, मरीजों की संख्या कम होना सिर्फ आपकी मेहनत का प्रतिफल है। परिवार को छोड़कर, अभिलाषाओं को छोड़कर उन्होंने समर्पण के साथ सेवा की। जिसके लिए जितना आभार माना जाए, कम है।
हर हाल में होगा समस्याओं का निराकरण
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि ” जनता ने मुझ पर जो विश्वास किया है उसे हर हाल में निभाउंगा। अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में आने वाली समस्याओं का निराकरण हर परिस्थिति में किया जाएगा। पानी की कमी को भी दूर किया जाएगा जिससे डॉक्टरों और बच्चों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।””
इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया ने कहा कि ”इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों का इलाज आधुनिक सुविधाओं इलाज आधुनिक सुविधाओं के बीच किया गया और अब यहां वैक्सिनेशन इलाज आधुनिक सुविधाओं के बीच किया गया और अब यहां वैक्सीनेशन शुरू होगा हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी है और इसका निर्वहन भी पूरे समर्पण के साथ किया जाएगा। मंत्री श्री सिलावट ने इस मौके पर सारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और बेहतर सेवाओं का भरोसा भी जताया।””
डीन डॉ. जीएस पटेल ने कहा कि ”हमारे लिए उत्साह की बात है कि हमें यह मौका दिया गया है। पूरे उत्साह के साथ हमारी पूरी टीम इस जिम्मेदारी को निभाएगी। इंडेक्स परिवार में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।””
वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होने के समय रखे गए कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, डीन डॉ. जीएस पटेल, डायरेक्टर आरएस राणावत, एडिशनल डायरेक्टर आरसी यादव सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर, विद्यार्थी, स्टाफ के सदस्य, मरीज और परिजन मौजूद थे।


