- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
ड्रायवरों को परिवहन विभाग ने दिया ऑक्सीजन टैंकर चालन का प्रशिक्षण
इंदौर शहर में कोविड-19 (कोरोना) को तीसरी लहर के सकंट को दृष्टिगत रखते हुए एवं ऑक्सीजन के परिवहन को निरंतर बनाये रखने के के उद्देश्य से गुरुवार को परिवहन आयुक्त मुकेश जैन के निर्देशानुसार क्षेत्रीय परिवहन कर्यालय इंदौर व शासकीय ड्रायवर प्रशिक्षण संस्थान इंदौर के संयुक्त प्रयास से ऑक्सीजन टैंकर (कैप्सूल) के वाहन चालन हेतु ड्रायवरों को प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया.
प्रशिक्षण हेतु इनर्ट गैस कंपनी पोथमपुर के निलेश जैन द्वारा ऑक्सीजन टैंकर (कैप्सूल) उपलब्ध कराया गया. शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय उपपरिवहन आयुक्त इंदौर संभाग श्रीमती सपना अनुराग जैन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र रघुवंशी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं शासकीय ड्रायवर प्रशिक्षण संस्था नंदा नगर इंदौर के प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार शर्मा की उपस्थिति में निलेश जैन व राजीव रंजन तिवारी द्वारा ऑक्सीजन टैंकर चालन, आवश्यक देखरेख और सावधानी संबंधी प्रशिक्षण दिया गया.
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अर्चना मिश्रा ने बताया कि प्रशिक्षण में लगभग 34 प्रशिक्षणार्थियों को वाहन चालन के साथ-साथ सावधानियां. वाहन की देखरेख व ऑक्सीजन टैंकर के खाली करने की प्रक्रिया भी सिखाई जाएगी. इसके लिए इनर्ट गैस प्लांट, पीथमपुर का भी विजिट करवाया जाएगा.


