- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
युवा इनोवेटर्स को काम करने के लिए बेहतर इकोसिस्टम देगा परख्या सोल्यूशंस
इनोवेशन हब बनेगा इंदौर
कैंपस सिलेक्शन से चुने गए स्टूडेंट्स को अपने इनोवेटिव आइडियाज पर काम करने के लिए दी जाएगी सभी सुविधाएँ
इंदौर। युवाओं के पास कई बड़ी समस्याओं के बड़े ही रोचक समाधान और इनोवेटिव आइडियाज होते हैं पर कॉलेज से निकलते ही जीवन की भागदौड़ में उनके अंदर छुपा ‘यंग इनोवेटर’ कहीं पीछे छूट जाता है और उसी के साथ ख़त्म हो जाते हैं वो सारे इनोवेटिव आइडियाज, जो इस नई पीढ़ी के दिमाग में जन्म लेते हैं। इन्हीं आइडियाज को साकार रूप देने के लिए परख्या सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने एक खास पहल की है। गुरुवार को कंपनी की दूसरी यूनिट का उद्घाटन अतुल्य आईटी पार्क में मध्यप्रदेश सरकार के एमएसएमई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा किया गया।

इस दौरान आरएसएस के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख श्री पराग अभ्यंकर और डॉ निशांत खरे भी उपस्थित थे। वही कंपनी की तीसरी यूनिट का भूमि पूजन सिंहासा आईटी पार्क में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक माननीय गोरे लालजी, बाबा सत्यनारायण मोर्या, श्री विनय शर्मा, श्री राजेश वानखेड़े के कर कमलों द्वारा हुआ। कंपनी के डायरेक्टर स्वप्निल परख्या ने बताया कि इस नए सेटअप को बनाने का उद्देश्य शहर की युवा प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपने विचारों को मूर्तरूप दे पाएं।
कैंपस सिलेक्शन के जरिए होगा चयन
स्वप्निल जी ने बताया कि हम कैंपस सिलेक्शन के जरिए ऐसे स्टूडेंट्स का चयन करेंगे जिनके पास ना सिर्फ प्रतिभा होगी बल्कि नए इनोवेटिव आईडिया भी होंगे। इन स्टूडेंट्स को हम अपनी सिंहासा आईटी पार्क यूनिट में रहने के साथ ही सभी मुलभुत सुविधाएँ देंगे ताकि ये अपने आइडियाज पर काम कर पाएं। इस दौरान इन्हें स्टाइपन्ड भी दिया जायेगा। खास बात यह है कि सिलेक्शन के बाद इन्हें कंपनी के लिए किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करना होगा बल्कि ये सभी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए काम कर पाएंगे।
मेक इन इंडिया मिशन के तहत पहल
देश में इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ ही मेक इन इंडिया मिशन के तहत स्वदेसी तकनीक के जरिए विभिन्न जरुरी समाधान उपलब्ध करवाना ही इस पहल का उद्देश्य है। यह पहल युवाओं को कुछ नया सोचने और बनाने के लिए प्रेरित करेगी।


