- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक
इंदौर. भाजपा नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधि, नगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे, दीप प्रज्वलन कर बैठक का आरंभ किया गया , उसके पश्चात गौरव रणदिवे ने नगरीय निकाय के प्रभारी खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा का स्वागत किया तत्पश्चात भाजपा महामंत्री संदीप दुबे ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री रणदिवे ने कहा कि कांग्रेस ने स्थानीय चुनाव रोकने के हर संभव प्रयास किए है लेकिन जो कोर्ट का निर्णय आया है यह भाजपा एवं आम जनता की जीत है श्री रणदिवे ने कहा कि हम जो ट्रांसफार्म इंदौर देख रहे हैं इसमें भाजपा की अब तक रही सभी परिषदों का योगदान रहा है, चाहे कैलाश विजयवर्गीय के पीपीपी मॉडल की बात हो या उमा शशिशर्मा जी के समय हरियाली पर किया गया कार्य या फिर कृष्णमुरारी मोघे जी के द्वारा शोषित वंचित वर्ग की छोटी-छोटी मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने का कार्य हो या फिर मालिनी गौड़ द्वारा स्वच्छता में शहर को पांच बार नंबर वन बनाना हो.
श्री रणदिवे ने कहा कि हमें वार्ड स्तर पर हितग्राहियों के सम्मेलन कराना एवं जो युवा पहली बार वोटर बने हैं उनकी सूची तैयार कर उनसे बातचीत करना और पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराना है श्री रणदिवे ने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि हमें उस वर्ग को भी हमारे साथ जोड़ना है जिनका यह मानना है कि हम उन्हें अच्छे तो लगते हैं लेकिन अपने नहीं लगते अब हमें उन्हें अपना बनाना है इसके लिए हम सभी को एक साथ तैयार हो जाने की आवश्यकता है।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि संपूर्ण देश में हमारे शहर इंदौर की पहचान क्लीनेस्ट सिटी ऑफ इंडिया के तौर पर है हमें केंद्र व राज्य सरकारों एवं नगर निगम द्वारा किए गए विकास कार्य एवं योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंचना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता श्री कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि एक समय था जब भाजपा कार्यालय फूट मार्केट में हुआ करता था और 25 लोगों के बैठने की भी जगह नहीं थी आज इतने कार्यकर्ता है कि यह स्थान भी छोटा पड़ रहा है उन्होंने आगे कहा अगर हम मन बना ले तो हम किसी भी चुनाव को जीत सकते हैं बस हमें मनोबल बनाने की आवश्यकता है।
उनके पश्चात केबिनेट मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने विधानसभा में कहा था कि मैं कांग्रेस का षड्यंत्र नहीं चलने दूंगा और ओबीसी के बिना चुनाव नहीं होंगे यह भाजपा की जीत है कि अब ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव होंगे।
नगरीय निकाय के प्रभारी खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो लगता था कि सब कुछ ठीक है और देश विकास के रास्ते पर चल रहा है परंतु जब भाजपा सरकार आई तो सभी का वास्तविकता से सामना हुआ कि देश किन समस्याओं और मुद्दों से जूझ रहा है हमें न केवल केंद्र व राज्य शासन की जन कल्याणकारी एवं विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है.
साथ ही हमें कांग्रेस द्वारा 18 महीने के कुशासन में भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को बंद किए जाने की जानकारी भी आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है कि किस तरह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उन्होंने तीर्थ दर्शन योजना, संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी अन्य कई महत्वपूर्ण और जनहितकारी योजनाओं को बंद कर दिया था जिन्हें माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी ने पुनः शुरू कर दिया है।
मंच पर नगरीय निकाय प्रभारी खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, नगर प्रभारी डॉ.तेजबहादूरसिंह, अनुसूचित जाति वित विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


