- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
परिधानिका के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने दिखाया ब्यूटी टैलेंट
इंदौर। मध्यप्रदेश की कला संस्कृति, ट्राइबल आर्ट्स, खादी फ्यूजन, गौंड आर्ट, चंदेरी के खुबसूरत इतिहास को दिखाते कल्चरल शो परिधानिका मिस एंड मिसेस कॉस्मिक दिवा का आयोजन 29 सितंबर को भोपाल में किया जा रहा है। एटीजी मीडिया लिमिटेड की ओर से आयोजित दो दिवसीय इस शो के लिए ऑडिशन इंडियन टेलीविजन अकादमी में हुए।
दिन भर चले ऑडिशन में इंदौर और आस पास के प्रतिभागियों ने ब्यूटी टैलेंट को परफॉर्म कर जजेस के सामने दिखाया। इस अवसर पर मुंबई से आयी फैशन गुरू शुभ मल्होत्रा और ज्योति सिंह उपस्थित थीं। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को जज किया। ऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपनी इंटेलीजेंसी सहित ब्यूटी चार्म को रैंप पर प्रजेंट किया। शो के लिए रविवार को इंदौर में ऑडिशन का अंतिम दिन है। शो में कला संस्कृति और खुबसूरती को पेश किया जाएगा।
कैंडिडेट्स में दिखा जबरदस्त टैलेंट
परिधानिका के इंदौर ऑडिशन की जज फैशन गुरु शुभ मल्होत्रा का कहना है कि इंदौर के यंगस्टर्स के पास फैशन को लेकर बहुत अधिक जानकारी है। मुझे बहुत खुशी है कि युवा इस कल्चरल शो को लेकर इतने ज्यादा एक्साइटेड है। अभी तक हुए ऑडिशन में शामिल ज्यादातर प्रतिभागी बहुत ही परफेक्ट ढंग से स्टेज के सामने आए। उनका बॉडी लेंग्वेज, कम्युनिकेशन स्किल्स, वे ऑफ टॉकिंग भी दूसरे शहरों के प्रतिभागियों की तुलना में अलग और बेहतर है। इंदौर शहर में फैशन शो को लेकर यंगस्टर्स में इतना ज्यादा अवेयरनेस फैशन की दुनिया को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर है।
इस अवसर पर एटीजी मीडिया लिमिटेड के डायरेक्टर करण अनूप खन्ना ने बताया की हमारा प्रोडक्शन हाउस मध्य प्रदेश में उन यंग टैलेंटेड लोगो की खोज में निकला है जो आने वाले समय में एटीजी के साथ भविष्य में आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकें साथ ही यह स्पष्ट किया की परिधानिका के चयनित हुई कंटेस्टेंट का ग्रूमिंग सेशन, फिटनेस व योगा सेशन, मेन्टोरिंग, मोटिवेशनल सेशन, प्रोफेशनल फोटोशूट, रेहर्सल्स और 24 से 28 सितम्बर तक होटल सायाजी में स्टे का सारा खर्च प्रोडक्शन हाउस उठाएगी।
स्टेट लेवल पर होंगे ऑडिशन
एटीजी मीडिया लिमिटेड द्वारा इस शो के जरिए मप्र की उन मिस एंड मिसेस को एक प्लेटफॉर्म देना है जो ब्यूटी और इंटेलिजेंसी के जरिए खुद को दूसरों से अलग दिखाना चाहती हैं। यह ऑडिशन भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के बाद इंदौर में आयोजित हुआ।
फाइनल शो में शामिल होंगी यह सेलिब्रिटीज
29 सितंबर को भोपाल के होटल सायाजी में होने वाले परिधानिका के ग्रैंड फिनाले शो में फिल्म, स्पोर्ट्स और टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। शो में मुख्य रूप से बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के अलावा शो की जूरी में टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है फैम शुभांगी अत्रे, स्पोर्ट्स पर्सन इंडियन शूटर हिना सिद्दू, महिला सरपंच मध्य प्रदेश भक्ति शर्मा, फैशन गुरु शुभ मल्होत्रा, बॉलीवुड एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा, ज्योति सिंह बतौर जज शामिल होंगी।


