- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
क्यों उत्थे दिल छोड़ आए की प्रणाली ने लगातार 16 घंटे तक की करतब की प्रैक्टिस, एक दिन में सीखी कला
अलग-अलग भाषाएं सीखने से लेकर विभिन्न कलाओं में हाथ आजमाने तक, एक एक्टर अपनी एक जिंदगी में कई जिंदगियां जीता है और अलग-अलग किरदार निभाने की कोशिश करता है। लेकिन कुछ कलाकार प्रणाली की तरह भी होते हैं, जिन्होंने सोनी टीवी के अपने आगामी शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ के लिए केवल एक दिन में करतब दिखाने की कला में महारत हासिल कर ली।
1947 में भारत के बंटवारे से पहले लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ तीन लड़कियों अमृत, वश्मा और राधा की कहानी है, जो देश की आज़ादी की कगार पर अपने सपने पूरे करने और अपने नए-नए प्यार को जीतने के सफर पर निकलती हैं। वैसे सुनने में आया है कि इस शो में राधा का रोल निभा रहीं प्रणाली ने सिर्फ 16 घंटों में करतब दिखाने में महारत हासिल कर ली।
प्रणाली ने ना सिर्फ इसे परफॉर्म किया बल्कि 16 घंटे तक लगातार इसकी प्रैक्टिस की और इस कला में पारंगत हो गई। यह ऐसी कला है जिसमें महारत हासिल करने के लिए कई साल लग जाते हैं, लेकिन प्रणाली ने अपने किरदार में वास्तविकता लाने के लिए इसे खुद करने की जिम्मेदारी उठाई।
इस बारे में बताते हुए प्रणाली ने कहा, “करतब की कला न सिर्फ देखने में अद्भुत लगती है, बल्कि इसे करना भी बहुत मुश्किल है। अलग-अलग स्टंट्स परफॉर्म करने की टेक्निक सीखना वाकई बहुत कठिन है। ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में अपने किरदार राधा के जरिए मुझे इस कला को सीखने का मौका मिला। इसे एक दिन में अच्छी तरह सीख पाना और ज्यादा मुश्किल था। लेकिन मैं ऐसी ही हूं।
मैं जो भी करती हूं, उसमें अपना खून-पसीना बहा देती हूं और इसे तब तक करती रहती हूं जब तक मैं इसमें निपुण ना हो जाऊं। करतब की कला को परफेक्ट तरीके से सीखने के लिए मुझे पूरे 16 घंटे लगे। मुझे लगता है यह एक एक्टर होने की खूबी है कि आपको एक ही जिंदगी में कई लोगों की जिंदगियां जीने का मौका मिलता है।
मैं अपने शो के प्रोड्यूसर्स के सपोर्ट, हौसला अफजाई और राधा के रोल के लिए मुझमें विश्वास जताने के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहूंगी। वे इस शो में मेरे किरदार की रीढ़ हैं और मुझे उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है।“
इस शो में ये तीनों लड़कियां इस बात से बेखबर होकर खुद अपनी राह बनाएंगी कि आगे क्या होने वाला है। उन्हें पता है कि आने वाला कल अलग होगा, जहां वे तीनों अपना प्यार पाने के सफर पर आगे बढ़ेंगी और सीमाओं से परे जाकर वक्त की कसौटी पर खरी उतरेंगी।


