- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
स्वाद के साथ लोहड़ी का उत्सव लिए होगा ‘जश्न-ऐ-पंजाब”
13 से 24 जनवरी तक फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में होगा पंजाबी फूड फेस्टिवल
इंदौर। लोहड़ी पर्व का नाम सुनते ही आंखों के सामने पंजाब के उत्सव का दृश्य आ जाता है। ढोल की थाप पर भंगड़ा करते युवा और गिद्दा करती युवतियां हर किसी को अपने साथ झूमने पर मजबूर कर लेते हैं। सरसों की फसल से लहराते खेत, जलती आग के चारों ओर तिल, रेवड़ी व धानी की आहुतियां देते लोग और पंजाब के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद हर किसी को अपना मुरीद बना लेता है।
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कई लोग इस लोहड़ी पर पंजाब नहीं जा पा रहे हैं। लोहड़ी पर शहर में भी होने वाले छोटे-बड़े आयोजन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर उत्सव प्रेमी इंदौरियों के लिए ‘जश्न-ए-पंजाब” फूड फेस्टिवल लेकर आए हैं। यह फूड फेस्टिवल 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है जो 24 जनवरी तक जारी रहेगा।
इस फूड फेस्टिवल के जरिए न केवल इंदौरियों को ठेठ पंजाबी जायका मिलेगा बल्कि वहां की संस्कृति का नजारा भी देखने को मिलेगा। इसके लिए होटल पूरी तरह से सज चुका है। खाट पर खाने का मजा और परोसगारी करने वालों की पारंपरिक वेषभूषा एक अलग ही आनंद की अनुभूति कराएगी।
फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर के जनरल मैनेजर श्री जुल्फीकार अली व फूड एंड ब्रेवरेज मैनेजर श्री जितेंद्र ठाकुर बताते हैं कि होटल में 13 से 24 जनवरी तक हर शाम पंजाब के नाम होगी। 13 जनवरी को यहां लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। इसमें पंजाबी गीतों की लाइव परफॉर्मेंस होगी और ढोल भी होगा। 12 दिवसीय इस आयोजन में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक पंजाबी फूड का मजा लिया जा सकेगा।
शेफ श्री रजनीश बताते हैं कि फेस्टीवल के लिए यहां खास तौर पर मसाले और सामग्रियां तैयार की गई हैं ताकि पंजाबी खाने को मूल स्वाद दिया जा सके। खानपान की बात करें तो पंजाब खानपान के लिए भी जाना जाता है। वहां की लस्सी, चटपटा खाना, वहां का गेंहू, घी सब कुछ अलग ही मायने रखता है।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए यहां स्वाद को पंजाब की तरह ही रखा गया है। इस फेस्टिवल के दौरान यूं तो कई तरह की डिशेज हर दिन परोसी जाएंगी जिनमें अचारी पनीर टिक्का, चौक दी टिक्का, बेंगन दा भर्ता, तड़का दाल, पिंडार चना, माह की दाल, मक्मी अमृतसरी, दाल मखानी, सरसों का साग, मक्मे दी रोटी आदि प्रमुखता से होगा।


