- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
टीकाकरण केंद्रों के बाहर लगी कतारें, परेशान हुए लोग
इंदौर. छह दिन बाद लोगो को कोविशील्ड टीके की पहली डोज लगाने का मौका मिला. यही वजह है कि कई टीकाकरण केंद्रों पर बुधवार सुबह से ही लोगों की कतारें लग गई थीं. सुबह आठ बजे से ही कई केंद्रों पर लोग टीके लगवाने के लिए पहुंच गए थे. ऐसे में धूप में खड़े लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
गौरतलब है कि बुधवार को शहर में 165 केंद्रों पर 43 हजार टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था. भोपाल से कम मात्रा में टीके मिलने के कारण अभी पिछले छह दिन में सिर्फ दो से तीन दिन टीके की दूसरी डोज ही लगाई गई. इंदौर में लोगों को आठ जुलाई को कोविशील्ड की पहली डोज लगाई गई थी. उसके बाद अब बुधवार को लोगों को पहली डोज लगवाने का मौका मिला.
इसी वजह टीकाकरण के इंतजार में कई लोगों अब टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे. वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले निगम के जोनल कार्यालयों पर टीके लगाए जा रहे थे. शहर में निगम का वाटर प्लस सर्वे चल रहा है. दूसरी ओर भोपाल से कम मात्रा में टीके इंदौर के लिए उपलब्ध होने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिलहाल निगम के जोनल कार्यालयों पर बनाए गए टीकाकरण केंद्रों को हटा दिया गया है.
ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, कालेज व सामुदायिक भवनों के परिसरों में ही टीके लगाए जा रहे हैं. इन केंद्रों पर शेड, बैठने की व्यवस्था व टोकन व्यवस्था नहीं होने के कारण टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे लोगों को खड़े होकर टीके लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.


