- शहर की चुनिंदा प्रतिभाओं को मिला सम्मान
- ISA Marathon 1.0 Showcases the Collective Strength of Indore’s IT Community; Over 2,000 Runners Participate
- आईएसए मैराथन 1.0 में दिखी इंदौर के आईटी समुदाय की सामूहिक शक्ति, 2,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
- “He’s Gone Beyond Extraordinary”: Two-Time National Award Winner Preetisheel Singh D’Souza on Kazu Hiro’s Work on Tom Cruise in Digger
- ‘आए हाय’ के बज़ के बीच बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट रिती तिवारी के म्यूज़िक को अक्षरा सिंह का सपोर्ट, बोलीं, “हर किसी की ज़ुबान पर एक ही गाना है”
राजश्री ठाकुर ने अपने अपकमिंग शो ‘शादी मुबारक’ में प्रीति जिंदल की भूमिका के लिए ली अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता से प्रेरणा!
स्टार प्लस अपने नए शो ‘शादी मुबारक’ के लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें मानव गोहिल (केटी) और राजश्री ठाकुर (प्रीति जिंदल) की मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। यह शो दो व्यक्तियों के सेल्फ- रिविलेशन की जर्नी को बयां करता है, जो एक दूसरे के साथ अद्वितीय बंधन बनाने के लिए एकसाथ आते हैं। यहाँ राजश्री, प्रीति जिंदल के रूप में ऑन-स्क्रीन एक आदर्श महिला का उदाहरण पेश कर रही हैं, जिसके लिए वह अभिनेत्री नीना गुप्ता से प्रेरणा ले रही हैं।
अपने कमबैक के लिए तैयार राजश्री ठाकुर इसपर टिप्पणी करते हुए कहती हैं,“नीना जी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी मैं वास्तव में बहुत प्रशंसा करती हूं। जब मुझे ‘शादी मुबारक’ शो में प्रीति की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था, तो मैंने ‘बधाई हो’ फिल्म में उनके परफॉर्मेंस से प्रेरणा ली।
जिस तरह से उन्होंने एक मध्यम आयु वर्ग की माँ की बारीकियों को बड़ी ज़िंदादिली से निभाया वह बहुत अद्भुत था। बारीकियां, कमज़ोरी, ताकत इन सभी को साथ लेकर उन्होंने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी।
उन्होंने अपने किरदार को बिलकुल वास्तविक और विश्वसनीय बना दिया। मुझे उम्मीद है कि दर्शक शो में देखी गई विभिन्न भावनाओं से जुड़ेंगे और प्रीति जिंदल के रूप में मेरी इस नई यात्रा में मुझे अपना प्यार देंगे।”
शशि सुमीत प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, इस शो में लोकप्रिय टेलीविजन कलाकार जैसे नीलू वाघेला, निशा रावल, मनु मलिक, डॉली मिन्हास, आकांक्षा सरीन, गौरव शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएँगे।


