- रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने स्कूल की बच्चियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया।
- इंदौर पुलिस और एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की संयुक्त पहल हजारों लोगों को तंबाकू और कैंसर के प्रति किया जागरूक
- Renowned Actors Sunny Deol, Preity Zinta, and Karan Deol Made Freshman Induction 2026 a Star-Studded Welcome for LPU Freshers
- “Advertising Ushered In A New-Age Sensibility to Films” - Farhan Akhtar on the stylized slick of ‘Dil Chahta Hai’.
- ‘हर कोई लव ट्रायंगल करना चाहता था’, ‘दिल चाहता है’ की कास्टिंग को लेकर फरहान अख्तर ने बताई पूरी कहानी
इंदौर में नए 247 कोरोना पॉजीटिव मिले, चार मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और मौतों का सिलसिला जारी है. एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ और 247 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का की संख्या 11408 हो गया. चार मौत के साथ मरने वालों की संख्या 364 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2591 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2311 निगेटिव और 247 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 23 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और 10 खारिज किए गए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 11408 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 195511 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 11408 पॉजीटिव निकले. इनमें से 364 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 218 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 7874 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 3170 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 14 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5970 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


