- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर में 11 साल के बच्चे से लेकर 82 साल के बुजुर्ग तक ने दी कोरोना को मात
कुल 46 मरीजों ने दी कोरोना को मात, अरविन्दो अस्पताल से स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
इंदौर. इंदौर में आज 11 साल के बच्चे से लेकर 82 साल के बुजुर्ग तक कुल 46 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इन्हें आज अरविंदो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज मरीजों में 60 साल से अधिक आयु के 11 मरीज शामिल हैं।
डिस्चार्ज मरीजों में अधिकांश इंदौर के हैं। इनके अलावा अन्य जगहों के मरीजों जैसे खरगौन, उज्जैन, बड़वानी, आगर तथा बुरहानपुर के मरीज भी शामिल हैं। इंदौर में निजी तथा शासकीय अस्पतालो में कोरोना के इलाज के लिये बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। बेहतर इलाज से हर आयु वर्ग के मरीज लगातार स्वस्थ होकर कोरोना को मात दे रहें हैं।
इंदौर में इलाज के लिए उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं और अन्य इंतजामों से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। कोरोना मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे है। इंदौर में हर आयु वर्ग के मरीज कोरोना को परास्त कर रहे है।
स्वस्थ हुये मरीजों ने शासन-प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक और अन्य स्टॉफ की सराहना की है। उन्होंने ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया। आज डिस्चार्ज हुये मरीज कोरोना को परास्त कर विजयी भाव के साथ अपने घरों की और लौट रहे है।
इंडेक्स ने 46 मरीज़ों को स्वस्थ कर घर भेजा
इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर इंडेक्स से उम्मीद की किरण दिखाई दी यहाँ से एक साथ 46 मरीज़ों को सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ कर उन्हें अपने घर भेजा गया।जिनमें 18 पुरुष 20 महिलाएं एवं 8 छोटे बच्चे भी शामिल है स्वस्थ हुए मरीज़ों में 75 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर 6 वर्षीय छोटे बच्चे भी है जो कोरोना की चपेट में आ गए थे परन्तु इंडेक्स अस्पताल में उचित इलाज मिलने से जल्दी स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है।
*इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हर कोरोना योद्धा विशेष तारीफ के काबिल है एवं इंडेक्स अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, डॉ रविजा प्रसाद, डॉ राजेंद्र और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चैयरमेन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा* रविवार को एक बार फिर इंडेक्स से बड़ी संख्या में 46 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौट रहे है। हमारे डॉक्टर और उनकी टीम की लगातार मेहनत का परिणाम है की यहाँ से एक बार फिर हमें गौरान्वित होने का मौका मिल रहा है।
इंडेक्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया* हमारा लगातार यहीं प्रयास रहता है कि हम मरीज़ों को उचित इलाज के साथ-साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिससे मरीज़ों को जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिले और इस प्रयास में हम सफल होते नज़र आ रहे है।


