- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में प्रारंभ हुई रेपिड एंटीजन टेस्ट
कोरोना की जांच के मिलने लगे हैं 30 मिनट में परिणाम
इंदौर. इंदौर जिले में कोरोना की जांच के लिये एक और अभिनव पहल शुरू की गई है। इसके तहत संदिग्ध मरीजों की जिले में अब एंटीजन टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरु हुई है। इस जांच के माध्यम से 30 मिनिट के भीतर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने लगी है। जिले में अब तक दो हजार से अधिक रेपिड एंटीजन टेस्ट कराई जा चुकी है।
इसके लिये राज्य शासन से 12 हजार 500 रेपिड एंटीजन किट इंदौर जिले को प्राप्त हुई हैं। इस जांच का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा सेम्पलिंग हो तथा रिपोर्ट समय पर मिले जिससे की मरीजों का समय पर उपचार शुरु किया जा सके। इस दिशा में यह जांच बेहद कारगर साबित होगी। जांच के लिये 89 दल बनाये गये है।
इस जांच के माध्यम से तुरंत टेस्ट रिपोर्ट प्राप्त होगी। इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का तुरंत उपचार प्रारंभ किया जा सकेगा। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जांच का दायरा बढ़ाया जाये। अब अधिक से अधिक सैंपल लेकर जांच की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जांच के कार्य को पूर्ण गंभीरता के साथ किया जाये। प्रति दिन इस प्रक्रिया से 1200 से 1300 जांच प्रति दिन की जाये। जांच के पश्चात निर्धारित प्रपत्र में जानकारी भेजे।
जानकारी संकलित करने के लिये। इस जांच के लिये सभी दल के पास किट रहेगी। दल के सदस्य सैंपल लेंगे। तुरंत किट में लगाकर उसकी विधिवत जांच करेंगे। जांच का परिणाम 15 से 30 मिनिट के भीतर मौके पर ही प्राप्त हो जायेगा। निर्देश दिये गये है कि, जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आये उनका तुरंत उपचार प्रारंभ करवाया जाये। ऐसे मरीज जिनमें लक्षण दिखाई दे रहे और रिपोर्ट नेगिटिव आयी है, उनकी जांच अन्य माध्यम से कराई जाये।
दलों को एंटिजन टेस्ट के लिये किट का उपयोग, सैंपल लेने के तरीके, जांच के तरीके आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। जिले में जांच के लिये 89 दल बनाये गये है। इनमें प्रमुख रूप से ग्रामीण आर.आर.टी. के 25 दल शहरी व ग्रामीण फीवर क्लिनिक के 44 सेम्पलिंग दल, ग्रामीण रेंडम सेम्पलिंग के 9 दल शामिल है। इसके अलावा सभी एसडीएम के पास एक-एक दल इस जांच के लिये रहेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी तीन दल रहेंगे।


