- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
तुकोगंज जैन समाज की पहली महिला अध्यक्ष रानी दोशी
इंदौर. आज दिगंबर जैन समाज ने महिला सशक्तिकरण की ओर सर्वसम्मति से एक उत्कर्ष पहल की है. समाजसेवी एवं कई परोपकारी संस्थाओं से जुड़ी हुई “श्रीमती रानी अशोक दोशी को इंदौर दिगंबर समाज के प्रतिष्ठित तुकोगंज समाज ने सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष चुन लिया है.
यह इंदौर जैन समाज के इतिहास में पहली बार है जब समाज ने अपनी बागडोर एक महिला के हाथों में सौंपी है. स्थानीय सुरभि गार्डन में आज तो समाज का मिलन समारोह आयोजित हुआ जहां समस्त तपस्वियों एवं समाजसेवी लोगों का सम्मान करने के साथ-साथ अध्यक्ष का चुनाव भी हुआ.
इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं मंत्री सुशील पांड्या एवं मनोज बाकलीवाल भी उपस्थित रहे जिनका सम्मान समाज द्वारा किया गया.
समाज के संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि श्रीमती रानी दोशी पूर्व में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एवं तुकोगंज दिगंबर जैन महिला मंडल की अध्यक्ष भी रही है एवं वर्तमान में कंचन बाग के चातुर्मास संयोजक भी है. समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कासलीवाल, नरेंद्र वेद, एवं समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने श्रीमती रानी दोशी को बधाई दी.


