- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
उद्यमी राज पढियार को डिजिटल मार्केटिंग में मानद डॉक्टरेट
इंदौर. इंडिया के प्रसिद्ध डिजिटल मार्केटर राज पढियार ने इंदौर को पूरे भारत में गर्व बनाया, जब विक्टोरिया ग्लोबल यूनिवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने 16 वें कन्वोकेशन में मानद डॉक्टरेट के साथ 29 वर्षीय डिजिटल मार्केटर – डॉ . राज पढियार को सम्मानित किया.
दिलचस्प बात यह है कि डिजिटल मार्केटिंग में डॉक्टरेट प्राप्त करने वाले डॉ. राज पढियार पहले भारतीय बने. समारोह 6 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना और विश्वविद्यालय के कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी के साथ आयोजित किया गया था.
डिजिटल गुरुकुल के निदेशक ने इस जीत के लिए अपने परिवार, छात्रों, दोस्तों और उनके माता-पिता को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा केवल 29 वर्ष की उम्र में इतना बड़ा सम्मान बहोत गर्व की बात है. जब मुझे पुरस्कार के बारे में पता चला और मैं इसे हासिल करने मंच पर पहुंचा, तो वो पल कुछ ऐसा था जो मैं व्यक्त नहीं कर सकता था.
पुरस्कार के साथ मुझे प्राप्त सम्मान सिर्फ अद्भुत था. यह जानकर खुशी होती है कि हमारे काम की सराहना इतने बड़े गौरव के साथ की जाती है तब आनंद के साथ जवाबदारी और लोगों की उम्मीदें भी बढ़ जाती है.
उन्होंने कहा पुरस्कार व्यक्ति के अथाग मेहनत के उत्साह को बढ़ाने का एक शानदार तरीका है. यह व्यक्ति को कुछ और महान और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले डॉ. राज पदियार ने एशिया के सर्वश्रेष्ठ डिजिटल मार्केटर पुरस्कार 2018, वर्ष का सबसे युवा उद्यमी – 2017 और अन्य कही बड़े पुरस्कारों से भी नवाजे जा चुके है.


