- LPU Athletes Leads 62% of India’s Gold Medal Haul at Asian Games 2026 in Aichi-Nagoya, Japan
- Prem Keetanu’s ensemble takes over Bigg Boss 20 as Veer Pahariya, Aafiya Sayed and Nikhil Vijay bring their camaraderie to the Weekend Ka Vaar
- स्वानंद किरकिरे भी जुड़े विपुल अमृतलाल शाह की ‘समुक’ से; अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने की खबर
- वीर पहाड़िया ने बिग बॉस में तीन शब्दों में बताया ‘प्रेम कीटाणु’ का मतलब: ‘प्यार में कटना’
- Veer Pahariya sums up Prem Keetanu in three words during Bigg Boss: ‘Pyaar mein katna’
सोमवती अमावस्या के इन उपायों से होगा समस्याओं का निराकरण
डॉ श्रद्धा सोनी
सोमवती अमावस्या के इन उपायों को आप भी कर सकते हैं तथा अपने सामान्य जीवन में आ रही समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं।

(1) अमावस्या पितरों का दिन माना गया है। इस दिन घर के पितृगणों का तर्पण करना चाहिए, तथा घर में पूर्ण शुद्धि से बनाए भोजन का भोग उन्हें लगाना चाहिए। इससे वे तृप्त होते हैं तथा आर्शीवाद देते हैं जिससे जीवन के सभी संकट दूर होकर सुख-शांति प्राप्त होती है।
(2) इस दिन भूखे जीवों को भोजन कराने का भी महत्व है। यदि संभव हो तो कम से कम एक भिखारी अथवा गाय को भोजन करावें या किसी निकट के सरोवर में जाकर मछलियों को शक्कर मिश्रित आटे की गोलियां खिलाएं। इससे घर में पैसे की आवक शुरू हो जाती है।
(3) सोमवती अमावस्या पर निकट के किसी शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल व बिल्वपत्र चढ़ाए। इसके बाद वहीं बैठकर ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे कालसर्पयोग दोष का असर खत्म हो जाता है।
(4) सोमवती अमावस्या के दिन घर के मंदिर अथवा ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। इसमें रूई के स्थान पर लाल रंग के धागे तथा केसर का उपयोग करें, इससे मां लक्ष्मी तुरंत ही प्रसन्न होती है।
(5) सोमवती अमावस्या पर दान का अनंत फल मिलता है। इस दिन यथासंभव किसी गरीब की कुछ सहायता करनी चाहिए अथवा कुछ नकद धनराशि दान करें, इससे जन्मकुंडली के बुरे ग्रहों का असर समाप्त हो जाता है।
(6) अमावस्या पर सुबह स्नान के पश्चात चांदी से बने नाग-नागिन की पूजा करें तथा सफेद फूल के साथ बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे तुरंत ही कालसर्पयोग का दोष दूर हो जाता है।
(7) अमावस्या की शाम को पीपल अथवा बरगद के पेड़ की पूजा करें तथा वहां देसी घी का दीपक जलाएं।


