- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
देह व्यापार और ड्रग सप्लाय में लिप्त सागर के अवैध निर्माण तोड़े
इंदौर. गुंडे और माफियाओं के खिलाफ नगर निगम जिला और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई जारी है. शनिवार को लसूड़िया क्षेत्र में दो ड्रग माफियाओं के मकानों के अतिक्रमण किए हिस्से तोड़े गए हैं. आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई पंचवटी कॉलोनी एवं गुलाब बाग कॉलोनी क्षेत्र में की गई.
नए साल में पहली बार तोड़फोड़ की कार्रवाई का आगाज हुआ. मौसम खराब होने के बावजूद नगर निगम का रिमूवल दस्ता अधिकारियों के साथ सुबह मौके पर पहुंचा. इसमें एक कार्रवाई गुलाब बाग में देह व्यापार और ड्रग सप्लाय में लिप्त सागर पिता बालकिशन जैन और दूसरी कार्रवाई सूरज अंबाराम जाट के घर पर हुई.
कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह, उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, भवन अधिकारी अश्विन जनवदे, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे, विशाल राठौर, लोकेश शर्मा एवं जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.
अपर आयुक्त निगम द्वारा आज की गई रिमुव्हल कार्यवाही में रमेश पिता अंबाराम जाट 654 पंचवटी कॉलोनी इंदौर में 20 बाई 50 का 2000 वर्गफीट का जी+1 का नक्शे के विपरीत आगे एवं पीछे एमओएस में कवर कर द्वितीय तल पर शेड एवं कमरे का निर्माण अवैध रूप से करने पर मकान रिमूवल किया गया.
सागर पिता बालकिशन जैन 487 गुलाब बाग कॉलोनी इंदौर का 15 बाई 60 का 1800 वर्गफीट का जी+1 का मकान रिमूवल करने की कार्रवाई की गई. रिमूव्हल के दौरान दो पोकलेन व दो जेसीबी एवं लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों के माध्यम से निगम, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए रिमूवल किया गया.


