- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
संजय खिमेसरा को महाराष्ट्र में मिला गोल्डन पिक्सेल अवार्ड
इंदौर। इंदौर स्थित एरीना गीता भवन (होराइजन इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन) के डायरेक्टर श्री संजय खिमेसरा को महाराष्ट्र कॉस्मोपोलिटियन एजुकेशन सोसाइटी के पी.ए. इनामदार कॉलेज-वेदा द्वारा एनिमेशन व डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री के आधार स्तंभ हेतु चुनकर गोल्डन पिक्सल अवार्ड-2019 से सम्मानित किया गया हें।
सोसाइटी ने श्री खिमेसरा को देश के क्रिएटिव टैलंट को निरंतर प्रोत्साहित करने व कम्यूनिटी विकास में योगदान हेतु यह सम्मान दिया हें। श्री खिमेसरा को पुणे के आजम कैम्पस में आयोजित में आयोजित एक समारोह में अजय देवगन स्टूडियो एनवाय वीएफ़एक्सवाला के को फाउंडर श्री प्रसाद सुतार ने दिया। इंदौर के श्री खिमेसरा पिछले 22 वर्षो से मीडिया व एंटरटैनमेंट के तहत एनिमेशन-वीएफ़एक्स व डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े हें।
श्री संजय खिमेसरा विश्व की अग्रणी यूनेस्को प्रवर्तित एनजीओ असिफा इंडिया व एनिमेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के वॉलंटियर हें व उन्हे विगत वर्षो में भी एजुकेशन में एक्सलेन्स हेतु आइकॉन, ट्रेलब्लेजर, कैप्टन्स ऑफ इंडस्ट्री, गुरुकुल ज्योति सहित दो दर्जन से अधिक अवार्ड से नवाजा गया हें। उनके द्वारा प्रवर्तित संस्था एरीना गीता भवन द्वारा प्रशिक्षित छात्रो ने सात ऑस्कर व नेशनल अवार्ड प्राप्त प्राप्त फिल्मों में अपना योगदान किया हें।
आपके संस्थान के छात्र बॉलीवुड व हॉलीवुड की अवेंजर सिरीज़, हेरी पॉटर सिरीज़, स्टार वार्स सिरीज़, द ममी, अवतार, जुरासिक पार्क जैसी फिल्मों में एनिमेशन-वीएफ़एक्स कार्य कर निरंतर शहर का नाम रोशन कर रहे हें। छात्रो को जॉब रेडी करने हेतु आपके द्वारा सोशल इंक्यूबेशन की अनूठी पहल की गई हें ।
इसके तहत श्री खिमेसरा के मार्गदर्शन में सेकड़ों क्रिएटिव छात्र मध्यप्रदेश पुलिस, आरआरकैट, इंदौर मैनेजमेंट एसोशिएशन, अर्थ एंड अस जैसी अनेक संस्थाओ के लिए अपने क्रिएटिव हुनर से डिजिटल प्रोजेक्ट्स बनाकर योगदान दे रहे हें व शॉर्ट फिल्म्स बनाकर अपनी प्रतिभा विश्व भर में पहुँचा रहे हें। श्री खिमेसरा ने बताया गोल्डेन पिक्सेल अवार्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाना इंदौर शहर व मध्यभारत के क्रिएटिव लोगो हेतु गौरव का विषय हें।
श्री खिमेसरा के संस्थान द्वारा प्रशिक्षित कुछ छात्र विश्व अग्रणी डिज़्नी, ड्रीमवर्क्स, एडोब, ऑटोडेस्क, माइक्रोसॉफ़्ट, प्राणा स्टूडिओ, डबल नेगेटिव, स्नेपडील, हाउडिनी, ध्रुवा, सोनी, टेक्निकलर, रॉकस्टार, डिजिटल डोमैन, डेलाइट डिजिटल आदि में कार्यरत हें। आप देश के प्रीमियर संस्थान – टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्स, स्कूल ऑफ वोकेशनल एडुकेशन के पार्टनर हें व ग्राफिक्स-मल्टिमीडिया क्षेत्र में हुनरमंद छात्रो के लिए इंटर्नशिप आधारित डिग्री कोर्स चलाते है। आपकी संस्था द्वारा शहर के 106 संस्थानों से इंटर्नशिप हेतु करार किया गया है।


