- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
विशेष ज्युपिटर हॉस्पिटल इंदौर विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर 25 से 30 जुलाई के बीच आयोजित कर रहा है लीवर रोगों के लिए स्क्रीनिंग कैम्प
लिवर की बीमारियों के बारे में जागरुकता बढ़ाना इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य
इंदौरःविशेष ज्युपिटर हॉस्पिटल, जिसे मरीज़ों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है, ने स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की शुरूआत की है। अस्पताल लिवर रोगों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए 25 से 30 जुलाई के बीच लिवर ओपीडी में लिवर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन कर रहा है। विशेष ज्युपिटर हॉस्पिटल इंदौर में रोज़ाना लिवर ओपीडी और हर माह के दूसरे और चौथे बुधवार को लिवर ट्रांसप्लान्ट ओपीडी का आयोजन भी किया जाता है।
कैम्प के बारे में बात करते हुए डॉ अमित सिंह बरफा, कन्सलटेन्ट- हेपेटोलोजिस्टिएण्ड लिवर ट्रांसप्लान्ट फिज़िशियन, विशेष ज्युपिटर हॉस्पिटल, इंदौर ने कहा, ‘‘कैम्प के दौरान लोगों को लिवर विशेषज्ञ के साथ कन्सलटेशन तथा वायरल हेपेटाइटिस जैसे एचबीएसएजी और एंटी एचसीवी जैसी स्क्रीनिंग जांच कराने का मौका मिलेगा। अस्पताल आम लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए इन-हाउस लैबोरेटरी और नैदानिक सेवाओं पर विशेष छूट का प्रावधान भी लेकर आया है ताकि लोग इस कैम्प से ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठा सकें।’
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘‘लोगों को लिवर रोगों के बारे में जागरुक बनाना और स्वस्थ एवं उत्पादक जीवन जीने में मदद करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।हर साल भारत में लाखों लोग लिवर रोगों का शिकार हो जाते हैं और यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मुत्यु का दसवां सबसे बड़ा कारण है।’
हेपेटाइटिस मुख्य रूप से हेपेटाइटिस वायरस के कारण होता है, जिसमें लिवर में सूजन आ जाती है। हालांकि कई अन्य कारणों जैसे इन्फेक्शन, ऑटो इम्यून रोग और एल्कोहल एवं कुछ दवाओं के सेवन की वजह से भी व्यक्ति हेपेटिाइटिस का शिकार हो सकता है। इस रोग में लिवर को नुकसान पहुंचता है जो फाइब्रोसिस (लिवरमेंघाव), सिरहोसिस औेर लिवर कैंसर तक का कारण बन सकता है।
विशेष रूप सेे हेपेटाइटिस बी और सी वायरस की वजह से दुनियाभर में लाखों लोग क्रोनिक बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और यह लिवर सिरहोसिस और कैंसर का मुख्य कारण है।अगर समय रहते लिवर रोगों का इलाज न किया जाए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं और व्यक्ति की जान तक जा सकती है। इसके अलावा इस तरह के कैम्प आम लोगों को लिवर के स्वास्थ्य के महत्व के बारे में शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


