- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में 11 नवंबर से शुरू होगा सीरो सर्वे का द्वितीय चरण
27 टीम करेंगी 527 बच्चों का एंटीबॉडी टेस्ट, संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने की सीरो सर्वे 2.0 की तैयारियों की समीक्षा
इंदौर। “इंदौर में अगस्त माह में 18 साल से कम वर्ष के बच्चों का सीरो सर्वे कराया गया था। सर्वे में लिए गए सैंपल में से कुल 1600 बच्चे पॉजिटिव पाए गये थे। सीरो सर्वे 2.0 के तहत उक्त 1600 बच्चों में से रेंडमली चिन्हित किये गये 527 बच्चों का पुनः एंटीबॉडी टेस्ट कराया जाएगा। सीरो सर्वे 2.0 के माध्यम से चिन्हित बच्चों के शरीर में एंटीबॉडी लेवल का पता लगाया जा सकेगा व इनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर और ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।”
यह निर्देश संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज कमिश्नर कार्यालय में सीरो सर्वे 2.0 की तैयारियों की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक में दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्रीमती भव्या मित्तल, संयुक्त आयुक्त श्रीमती सपना शिवाले सोलंकी, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने कहा कि सर्वे की शुरुआत 11 नवंबर को सुबह सीएमएचओ कार्यालय से 27 टीमों में विभाजित किए गए सदस्यों के प्रशिक्षण के साथ की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीम के सदस्यों द्वारा चिन्हित बच्चों के सेम्पल कलेक्शन के दौरान पूर्व सर्वे की विस्तृत एंटीबॉडी जांच रिपोर्ट भी दी जाए। उन्होंने कहा कि सीरो सर्वे 2.0 के माध्यम से हम 18 वर्ष से कम बच्चे जो अभी वैक्सीनेशन के लिये पात्र नहीं है उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का आंकलन कर सकेंगे।


