- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
छतरपुर की शमिता सिंह ने जीता देश की पहली बुंदेली शेफ का खिताब
इंदौर. ट्रूपल बुंदेलखंड द्वारा आयोजित क्षेत्र की पहली ऑनलाइन शेफ प्रतियोगिता, ‘बुंदेली शेफ’ का खिताब छतरपुर की शमिता सिंह के नाम रहा है। वहीं दूसरे स्थान पर मुंबई की सोनल जैन व तीसरे स्थान पर इंदौर की वर्षा जैन रहीं। शनिवार को आयोजित हुए एक भव्य समारोह में ललितपुर की कीर्ति नामदेव और झांसी की शिवाली अग्रवाल ने भी टॉप 5 प्रतिभागियों के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी वर्चुअल जज रहीं। उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को दिए गए विशेष टास्क्स को बारीकियों से पूरा करते हुए सभी को पीछे छोड़ शमिता ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम को लेकर बुंदेली शेफ के स्पॉन्सर ‘ऑर्गेनिक संकल्प’ के फाउंडर, राजेंद्र राजपुरोहित ने कहा, “हमारे देश में हुनर का असीमित भण्डार है, लेकिन उसमें निखार की उतनी ही कमी है। बुंदेली शेफ के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा से बुंदेलखंड के पारम्परिक तथा प्रसिद्द व्यंजनों को देश के समक्ष पेश करने सुअवसर मिला है।” वहीं अन्य स्पॉन्सर पीआर 24×7 की वाइस प्रेसिडेंट नेहा गौर ने शो का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘बुंदेली संस्कृति को स्वाद के माध्यम से जोड़ने का यह अनोखा शो बुंदेली महिलाओं को एक अलग पहचान बनाने का मौका दे रहा है।’
ट्रूपल बुंदेलखंड के को-फाउंडर, अतुल मलिकराम कहते हैं, “सभी प्रतिभागी अपनी मेहनत और लगन से फाइनल राउंड तक पहुँचे हैं। सभी के सहयोग से ही यह शो सार्थक हो पाया है। सभी प्रतिभागियों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपना प्यार देने के लिए धन्यवाद् और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन महीनों से संचालित बुंदेली शेफ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन इंदौर में किया गया, जो कई चरणों को पार करता हुआ यहाँ तक पहुँचा है। शो को भारी मात्रा में रजिस्ट्रेशन्स तथा प्रतिस्पर्धियों की लम्बी-चौड़ी लिस्ट के साथ 8 ऑडिशंस, 2 क्वार्टर फिनाले और सेमी फिनाले को पार करते हुए इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 प्रतिभागियों का दबदबा रहा। इसी के साथ शो की जज, ज्योति नामदेव तथा होस्ट, ऐश्वर्या फेंडर सहित समस्त ट्रूपल टीम ने शो को शुरू से अंत तक सार्थक बनाने में बखूबी सहयोग दिया। ट्रूपल बुंदेलखंड भारत तथा बुंदेलखंड की तमाम प्रतिभाओं तथा हुनर को सलाम करता है और साथ ही सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।


