- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य की दुकान का किया आकस्मिक निरीक्षण
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर प्रवास के दौरान 60 फीट रोड अम्बिकापुरी स्थित उचित मूल्य की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विवेकानंद प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के संचालक से दुकान संचालन के संबंध में पूछताछ की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौक¸े पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को सभी पात्र उपभोक्ताओं का सर्वे करने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि सभी पात्र उपभोक्ताओं को उचित मूल्य का राशन दिया जाए. इस दौरान उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह से कहा कि जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों की समय-समय पर अधिकारियों के माध्यम से जाँच कराकर उपलब्ध स्टॉक व वितरित सामग्री के संबंध में जानकारी ली जाए.


