- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
बघेरवाल समाज का शरद पूर्णिमा उत्सव समारोह
इंदौर :- आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के जन्मदिवस शरदपूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बघेरवाल समाज ने शरदोत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकरलाल जी ललवानी,सामाजिक संसद के परम सरंक्षक श्री प्रदीप कासलीवाल,अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पंड्या, कार्याध्यक्ष दिलीप पाटनी, बघेरवाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र खटोड़,राष्ट्रीय महामंत्री श्री विमल मड़िया एवम समाजसेवी उद्योगपति श्री अजीत खटोड़ उपस्थित थे।
जैन समाज सामाजिक संसद के संजीव जैन संजीवनी ने बताया अ. भा. दि. जैन बघेरवाल संघ एवं सामाजिक संसद द्वारा बघेरवाल समाज इंदौर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पवन जैन मड़िया का सम्मान किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से डॉ अंकित थोरा, डॉ आकांशा थोरा और अन्य कई डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी। साथ मे श्रीमती उषा प्रकाश जी बाबरिया ने एक्यूप्रेशर की जानकारी दी।
मेधावी छात्रों का सम्मान एवं पर्युषण महापर्व पर उपवास करने वालो का सम्मान किया गया।बघेरवाल ट्रस्ट के सचिव श्री विमल चौधरी ने बघेरवाल परिसर के विकास की आगामी रूपरेखा बताई।अध्यक्ष पवन मड़िया ने पारिवारिक पत्रक निर्देशिका का प्रकाशन और कई सामाजिक गतिविधियों का आयोजन और समाज की धार्मिक यात्रा आदि का उल्लेख किया।
कार्यक्रम संयोजक श्री अजीत ठग,नीलेश चौधरी,अनुपम ठौरा,नरेश जैन ,प्रियंक ठौरा, नितिन हरसौरा,संदीप जैन,मोहित हरसौरा,नीलेश खटोड, सुनील दौराया,पंकज बगड़िया ,पीयूष खटोड़ थे।मंच संचालन श्रीमती मीना ठौरा,कविता खटोड़, नेहा हरसौरा ने किया। इस अवसर पर कई मनोरंजक गेम्स खिलाये गए।सचिव श्रीमती सुनीता धानोत्या और श्री अजित ठग ने सबका आभार माना।


