- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से इंदौर से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन
करीब 1500 विद्यार्थी, मजदूर और अन्य लोगों को पहुँचाएगी अपने घर
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की संवेदनशीलता से आज पश्चिम बंगाल के लिये 1500 यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन इंदौर से रवाना हुई। ये सभी लॉकडाउन के दौरान लंबे समय से इंदौर और आसपास के जिलों में फंसे हुए थे।
इस संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अपर कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के मुख्यतः तीन स्टेशनों आसनसोल, वर्धवान एवं दुर्गापुर में पहुंचेगी। जहां से यात्री अपने अपने जिलों के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इंदौर से बाहर के जिलों जैसे रतलाम, देवास, खंडवा, धार आदि से भी बंगाल के निवासियों को कल रात राधा स्वामी डेरा लाया गया।
ये सभी यात्री राधा स्वामी डेरे में रुके थे। आज प्रातः 10 बजे से इन समस्त यात्रियों को भोजन आदि के पश्चात सभी की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। जिसके उपरांत सभी यात्रियों को आवश्यक वस्तुएं जैसे मास्क, सैनिटाइजर, भोजन पैकेट, पानी की बाटल आदि के साथ बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। दोपहर 1 बजे ट्रेन पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई।
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता को दिल से सराहते हुए कहा शुक्रिया
अपने घर वापस पहुंचने की खुशी बयां करते हुए सभी यात्रियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद कहा। यात्रियों ने बताया कि, उन्हें एहसास है कि किस तरह श्री चौहान श्रमिकों, मजदूरों, छात्र -छात्राओं के लिए कार्य कर रहे हैं तथा उन्हें अपने घर वापस भेजने के लिए हर सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।
इंदौर ही नहीं इंदौरी भी है नंबर वन
कोलकाता निवासी शुभोदीप गुप्ता ने कहा कि इंदौर ही नहीं बल्कि इंदौरी भी नंबर वन है, और सबसे अच्छे हैं इस राज्य के मुख्यमंत्री। जिन्होंने हमारी परेशानियों को समझते हुए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई, हमारा पूरी तरह से ध्यान रखा और आज हमें अपने घर वापस भेज रहे हैं।
एक अन्य यात्री अब्दुल रहमान ने भी उनके लिए की जा रही समस्त व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। एक अन्य यात्री शंभू मंडल ने सहयात्रियों के साथ हरे रामा रहे कृष्णा का संकीर्तन करते हुए अपनी यात्रा की शुरूआत की।
उन्होंने कहा कि इंदौर न केवल स्वच्छता में नम्बर वन है बल्कि यहां के रहवासियों का सेवा भाव और मध्यप्रदेश सरकार के सारे प्रयास भी सरहानीय हैं। सभी यात्रियों ने जिला प्रशासन इंदौर द्वारा की गई खाने-पीने की समस्त व्यवस्थाओं तथा उनके रुकने एवं अन्य इंतजाम की भी सराहना की।
मध्यप्रदेश राज्य पहले भी आपके साथ था और आज भी
श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके प्रयासों के कारण ही श्रमिक मध्यप्रदेश राज्य से अन्य राज्यों एवं अन्य राज्यों से मध्यप्रदेश वापस अपने गृह जिले पहुंच पा रहे हैं।
श्री विजयवर्गीय ने श्रमिकों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश राज्य पहले भी आपके साथ था, आज भी आपके साथ है और तब भी आपके साथ रहेगा जब आप पुन: इस प्रदेश में आयेंगे।


