- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर ने जीएसआईटीएस के साथ किया एमओयू
इंदौर. इंदौर स्मार्ट सिटी डेव्हलपमेंट लिमिटेड द्वारा गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस (एसजीएसआईटीएस) के साथ कार्बन क्रेडिट मॉनीटाइजेशन के एवं स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर के संबंध में इंदौर स्मार्ट सिटी डेव्हलपमेंट लिमिटेड की ओर से कंपनी के सीईओ ऋषभ गुप्ता आईएएस एवं एसजीएसआईटीएस की ओर से निदेशक राकेश सक्सेना द्वारा जीएसआईटीएस कैम्पस में एमओयु साईन किया गया. कार्यक्रम में एसजीएसआईटीएस के वरिष्ठ प्रबंधन के साथ-साथ इंदौर स्मार्ट सिटी के यंत्री सुनील दुबे, हर्षित तिवारी, कपील नामा, और आदित्य व्यास व अन्य उपस्थित थे.
मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर स्मार्ट सिटी डेव्हलपमेंट लिमिटेड ऋषभ गुप्ता आईएएसए द्वारा जीएसआईटीएस के साथ एमओयु साईन के दौरान कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्शन के सीलेक्शन, रजिस्ट्रेशन एवं ट्रेडिंग के तरीको की जानकारी दी. साथ ही जीएसआईटीएस कॉलेज के अंतर्गत फें्रडली प्रोजेक्टस् सोलर पॉवर प्लांट, कंपोसटींग उद्यानकी आदि के द्वारा किस तरह ग्रीन हाउस गैसों को रोका जाकर धनोउपार्जन किये जाने के तरीके पर प्रकाश डाला.
इसके साथ ही इंदौर स्मार्ट सीड इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना के पीछे के दृष्टिकोण साझा किये ओर बताया कि कैसे छात्र नये सेटअप का लाभ उठा सकते है. स्मार्ट सिटी सीईओ श्री गुप्ता ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे क्षेत्र के स्टार्टअप्स को सहायता, सलाह और फंडिंग संबंधित समर्थन प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में इन्क्यूबेशन केंन्द्र विकसित किया जा रहा है। उन्होंने इंदौर स्मार्ट सिटी द्वारा की गई विभिन्न पहलों को भी साझा किया और बताया कि कैसे छात्र इन पहलों का हिस्सा बन सकते है।


