- जल संरक्षण पर डॉ. ए.के. द्विवेदी के सुझावों की मंत्री तुलसी सिलावट ने की सराहना, अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
- Raj Kundra on the Ongoing Pornography Case: I am ready to give up my life if I am found guilty
- पुरी रथ यात्रा से पहले एयरटेल ने पूरे ओडिशा में अपने नेटवर्क को और मजबूत किया
- A Menstrual Hygiene Initiative Fueled Manushi Chhillar's Win for Miss India 2017 Crown
- जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी एडाप्ट का किया अनावरण
कम वसूली पर 3 बिल कलेक्टरों की वेतन वृद्धि रोकी
राजस्व वसुली की समीक्षा बैठक, बिना अनुमति अवकाश पर 1 बिल कलेक्टर का वेतन काटा
इंदौर. आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर अपर आयुक्त राजस्व भव्या मित्तल द्वारा सीटी बस आफिस में राजस्व वसुली की समीक्षा बैठक ली गई. बैठक में उपायुक्त लता अग्रवाल, सहायक आयुक्त सुषमा धाकड, श्रीमती परागी, समस्त सहायक राजस्व अधिकारी, समस्त बिल कलेक्टर व अन्य उपस्थित थे।
अपर आयुक्त भव्या मित्तल ने संपतिकर, जलकर, कचरा पं्रबंधन शुल्क वसुली के संबंध में झोनवार व वार्डवार समीक्षा की. अपर आयुक्त श्रीमती मित्तल ने समस्त सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर को अपने-अपने आवंटि क्षेत्रों से दिसम्बर 2019-20 में की गई संपतिकर, जलकर व कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि की वसुली से अधिक बकाया राजस्व वसुली करने के संबंध में निर्देश दिये गये. इसके साथ अपर आयुत ने उपायुक्त लता अग्रवाल को आगामी 3 दिन में बकायादारों की जप्ती, कुर्की की गई संपतियों की नीलामी संबंधित जानकारी लेकर नीलामी सूचना प्रकाशित कराने के संबंध में निर्देश दिये.
राजस्व वसुली की समीक्षा बैठक के दौरान वार्ड 46 बिल कलेक्टर वीरेन्द्र शर्मा द्वारा बिना सक्षम अनुमति के बैठक में उपस्थित ना होकर अवकाश पर जाने से अपर आयुक्त द्वारा बिल कलेक्टर वीरेन्द्र शर्मा का 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये. इसके साथ ही राजस्व वसुली समीक्षा के दौरान बिल कलेक्टर वार्ड 72 मोहन यादव, बिल कलेक्टर वार्ड 65 अखिल शारडा, बिल कलेक्टर वार्ड 26 पवन पिपलोदिया द्वारा अपने आंवटित क्षेत्र में कम राजस्व वसुली करने पर वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये.
इसके साथ ही ऐसे बिल कलेक्टर जिनके द्वारा लक्ष्यानुसार वसुली नहीं की जा रही है उनका स्थानांतरण रिमूव्हल विभाग में करने के भी निर्देश दिये. साथ ही अपर आयुक्त ने विभिन्न झोन के 31 बिल कलेक्टर द्वारा संपतिकर, जलकर व कचरा पं्रबंधन शुल्क की राशि कम वसुली करने पर अंतिम चेतावनी पत्र जारी करते हुए, लक्ष्यानुसार वसूली नहीं होने पर वेतन वृद्धि व स्थानांतरण जैसी कडी कार्रवाई करने के निर्देश दिये.
कम वसूली पर हुई नाराज
अपर आयुक्त श्रीमती मित्तल ने उपस्थित सहायक राजस्व अधिकारी व बिल कलेक्टर को कम राजस्व वसुली करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, दिसम्बर 2021 में कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि शत-प्रतिशत वसुली करने के निर्देश दिए. अपर आयुक्त ने कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि वसुली कार्य में बिल कलेक्टर के साथ ही एनजीओ टीम को भी डोर टू डोर सहयोग करने के निर्देश दिये.
सर्वाधिक वसूली पर दी ट्राफी
बैठक के दौरान अपर आयुक्त द्वारा नवम्बर माह में संपतिकर में सर्वाधिक वसुली करने पर झोन 14 के सहायक राजस्व अधिकारी सुरेन्द्र खरे को रिवॉल्विंग ट्रॉफी दी गई. माह अक्टुबर में भी रिवॉल्विंग ट्रॉफी श्री खरे के पास ही है. इसके साथ ही कचरा प्रबंधन शुल्क में सर्वाधिक रसीदे काटने पर रोहित चौधरी, संतोष वर्मा, अजय पाठक को सम्मानित किया गया. साथ ही संपतिकर में सर्वाधिक वसुली करने पर घनश्याम सिंह चौहान, देवेन्द्र खटके, चेतन जोशी, प्रेमनारायण दुबे व पवन उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया।


