- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
चिड़ियाघर से भागा तेंदुआ, आसपास फैली दहशत
इंदौर. गुरुवार शाम चिड़ियाघर से तेंदुए के भागने से शहर में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. तेंदुआ गायब होने की सूचना पर ही चिड़ियाघर में अफरातफरी मच गई. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. बताया जाता है कि तेंदुए को एक दिन पहले ही बुरहानपुर-नेपानगर के पास पकड़कर इंदौर लाया गया था. उसके दोनों पैरों में चोट लगी थी. प्रारंभिक तौर पर वह कहां भागा है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. खबर लिखे जाने तक तेंदुए संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई थी.
सूत्रों के मुताबिक चिड़ियाघर कर्मचारियों ने रात को उसे पिंजरे में रखा था. यह एक साल का मादा तेंदुआ है. गुरुवार को उसे चिड़ियाघर में शिफ्ट किया जाना था। इस दौरान बारिश शुरू हुई. कर्मचारियों ने चलित पिंजरे को बरसाती से ढंका गया था. शाम को कर्मचारी जब उसे शिफ्ट करने पहुंचे तो तेंदुआ पिंजरे में नहीं था. पिंजरे की जाली भी टूटी हुई थी, यानी जाली तोड़कर तेंदुआ भाग गया. इस पर तत्काल कर्मचारियों ने सूचना दी। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. सुरक्षा साधनों के साथ उसकी जू में ही खोजबीन शुरू की गई.
मामले में वन विभाग की भी मदद ली जा रही है. इस बीच, सोशल मीडिया पर जू से तेंदुए भागने की खबर फैली, तो जू के आसपास के क्षेत्र संवाद नगर, आजाद नगर, मूसाखेड़ी, नवलखा, रेसीडेंसी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हड़कंप मच गया. मामले में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, वन विभाग आदि की टीमें अलर्ट हो गई हैं.
बच्चा है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं
मामले में जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि आज जू में सर्च किया गया लेकिन कहीं भी तेंदुआ नहीं मिला ना ही उसके कोई निशान मिले हैं. 20 लोगों की टीम जू में सुबह से सर्च कर रही है. रात भर भी सर्चिंग जारी रहेगी। डॉ. यादव ने कहा कि जिस पिंजरे में बुरहानपुर से तेंदुए को लाया गया था वह टूटा हुआ पाया गया है. यह तेंदुए का छोटा बच्चा है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.


