- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गाइड लाइन के विपरित शो रूम खोलने पर स्पॉट फाइन
पांच शो रूम पर की कारवाई, 6 दुकान भी की सील
इन्दौर. गाइड लाईन के विपरित शो रूम व संस्थान खोलने पर 5 शो रूम पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई. इसके अंतर्गत सांघी मोटर्स, पटवा अभिकरण, रेनॉल्ड, रूकमणी ऑटो मोबाईल्स पर कार्यवाही की गई. वहीं अपोलो टॉवर की 6 दुकान की सील निगम द्वारा 1340 के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्रवाई की गई.
उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा जिला प्रशासन की गाइड लाईन अनुसार दुकाने खुली रखने व कोरोना संकमण के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के समस्त झोनल अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई को निर्देश दिये गये है.
इसी क्रम में झोन 11 झोनल अधिकारी नागेन्द्रसिंह भदौरिया को एमजी रोड स्थित कार व मोटर शो रूम प्रशासन की गाइड लाईन के विपरित खुले रहने की शिकायत प्राप्त हुई. इस पर झोनल अधिकारी श्री भदौरिया, तहसीलदार श्री श्रीवास्तव व पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर जांच की गई.
इसमें देखा कि पटवा अभिकरण प्रायवेट लिमिटेड, सांघी टोयोटा, ए आर जे ऑटो मोबाईल्स, रूकमणी मोटर्स, रेनॉल्ड टच शो रूम सहित कुल 5 शो रूम, ऑटो मोबाईल, सर्विस सेंटर नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.
इन पर रूपये 5-5 हजार का फाईन वसुल करते हुए, उक्त संस्थान को बंद कराया गया. इसके साथ ही एमजी रोड स्थित अपोलो टॉवर में शासन की गाइड लाईन के विपरित दुकाने खुली मिलने पर 6 दुकानो को सील करने कार्यवाही की गई.
मास्क नहीं लगाने पर स्पॉट फाइन
इंदौर. सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने पर निगम द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में 1340 के विरूद्ध स्पॉट फाईन किया गया. निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा अधिकारियों को कोरोन के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर स्पॉट फाईन करने के निर्देश दिये गये है.
इसी क्रम में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारियो, सीएसआई व रिमूव्हल के सुपरवाईजर व टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रो में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर 184, मास्क नही लगाने पर 1090 एवं दुकान या संस्थान पर सैनिटाइजर नहीं रखने पर 66 दुकान के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही की गई.
इस प्रकार कुल 1340 के विरूद्ध स्पॉट फाईन कर कुल राशि रूपये 2 लाख 4 हजार से अधिक के स्पॉट फाईन कर राशि वसुल की गई.


