- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विद्यार्थी निरंतर सीखने का दृष्टिकोण रखें: सिंह
प्रेस्टीज संसथान के वार्षिक उत्सव मंथन का भव्य शुभारम्भ
इंदौर. तीन दिवसीय प्रबंधन उत्सव मंथन का आगाज़ प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संसथान में हुआ. इस वर्ष मंथन अपना 25वी वर्ष गाँठ मना रहा है. इस बार मंथन का थीम है वैश्विक कनेक्ट. इस ा उद्देश्य विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कॉलेजों से विविध छात्रों को एक मंच पर लाना है. इस तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव में 20 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. प्रबंधन खेल और गतिविधियों के साथ, मंथन 2018 मनोरंजन और शिक्षण का मिश्रण है।
मंथन का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि निगमायुक्त आशीष सिंह, सचिन पटवर्धन और अजिंक्य जोशी की उपस्थिति में हुआ. निगमायुक्त श्री सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करते आना चाहिए और जीवन में निरंतर सीखने का दृष्टिकोण रखना चाहिए. स्वागत संबोधन में संसथान की निदेशक डॉ. योगेश्वरी फाटक ने कहा मंथन विभिन्न प्रबंधन गतिविधियों को प्रदर्शन करने का एक मंच है.
उन्होंने मंथन का महत्व बताते हुए कहा कि मंथन की प्रेणना प्राचीन काल में देवों द्वारा किये गए समुद्र मंथन से ली गयी है. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न अवसर दिए जाते है जहाँ वो अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर सकते हैं.
इसके बाद संसथान की वार्षिक पत्रिका प्रतिष्ठा का आधिकारिक विमोचन हुआ. डॉ. सुखजीत मथारू और प्रो. ऋतुप्रिया गुर्टू ने मंथन की गतिविधियों व तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जर्मनी, नेपाल आदि से अंतर्राष्ट्रीय पंजीकरण किए गए हैं. पी.आई.एम.आर के छात्रों के अलावा, मंथन के लिए 1000 पंजीकरण किए गए हैं.
शहर साफ रखने में समर्थन करेगा
प्रेस्टीज एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ देविश जैन ने कहा मंथन स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरे और स्वच्छ इंदौर की पहल भी कर रहा है और परिसर और आसपास के इलाकों को साफ रखने में पूरी तरह से शहर प्रशासन का समर्थन करेगा।
अंतरराष्ट्रीय वीणा वादक सचिन पटवर्धन ने अजिंक्य जोशी के साथ जुगलबंदी करते हुए संगीत का बेहतरीन प्रदर्शन करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उद्घाटन समारोह के अंत में डॉ. सतनाम कौर उबेजा ने आभार माना.
पहले दिन हुए ये आयोजन
उद्घाटन समारोह के बाद मंथन मैनेजमेंट फेस्ट उत्साह से शुरू हुआ। मंथन 2018 की शुरुआत विबिन्न प्रतियोगिताओं से हुई जैसे टग्स ऑफ़ वॉर, ज़ोरब फुटबॉल, लेजऱ टैग गल्ली क्रिकेट, मोचक सी. आई. डी. और पेंटबॉल. सबसे अधिक प्रतीक्षित इवेंट, रॉक बैंड का आयोजन शाम को किया गया जिसमे 8 टीमों ने प्रदेश से हिस्सा लिया.
कल आर्म रेसलिंग, ड्रामा, फैशन शो एवं लेजऱ टैग होगा.


