- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
- Five Bollywood actor-filmmaker partnerships that became a genre of their own
- Mismatched S4 to The Revolutionaries, Rohit Saraf is Keeping the Ball Rolling this Year
पिंकथॉन में ब्रेस्ट कैंसर की अवेयरनेस के लिए दौड़ा इंदौर
इंदौर. देश की सबसे बड़ी महिला दौड़ पिंकथॉन का आयोजन 63 शहरों में एकसाथ रविवार को सुबह 6 बजे किया गया.
ब्रेस्ट कैंसर की अवेयरनेस के लिए इंदौर में भी पिंकथॉन का आयोजन किया गया जो कि नेहरू स्टेडियम से इंडस्ट्री हाउस तक 2, 3 और 5 किलोमीटर तक बी.आर.टी.एस में हुआ. इसमें तकरीबन दो हज़ार महिलाओं ने हिस्सा लिया.
2012 में शुरू हुई इस मैराथन का उद्द्देश्य महिलाओं को शश्क्त बनाना और हेल्थ के प्रति अवेयर करना है. इसमें फिटनेस फ्रीक आरती माहेश्वरी ने जुम्बा कराया और सभी को फिटनेस के लिए सचेत किया.
उल्लेखनीय है कि यह मिलिंद सोमेन का इनिशिएटिव है. पिंकथॉन की इंदौर ब्रांड एम्बेसडर वर्षा विदासरिया मौजूद थी. उन्होंने बताया कि इंदौर से सबसे लोगो ने इस अवेयरनेस के लिए भाग लिया. मुख्य अतिथि आई.ए. एस स्मिता भारद्वाज थी.
डॉ साधना सोडानी ने बताया कि कैंसर से डरे नही सिर्फ 20 परसेंट ही ब्रेस्ट में गठान ही कैंसर होने की संभावना होती है. थोड़ा सा भी गठान लगे तो तुरंत डॉक्टर को बातये छुपाए नहीं एवं 40 की उम्र के बाद मेमोग्राफी ज़रूर कराये.


