- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सुपर 30 का बेमिसाल एक साल: ऋतिक के लिए, इस फिल्म की सफलता उनकी किसी भी अन्य फिल्म की सफलता से अधिक संतोषजनक है!
गणित प्रतिभा आनंद कुमार पर आधारित फिल्म “सुपर 30” ने आज अपनी रिलीज़ का एक साल पूरा कर लिया है। फ़िल्म के मुख्य अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपनी भूमिका और अपने अपरंपरागत प्रदर्शन के लिए जमकर तालियां बटोरी थी और आज एक साल बाद उनकी बीती यादें ताज़ा हो गईं है।
अभिनेता ने साझा किया,“विश्वास नहीं होता कि एक साल हो गया है! मेरे लिए, सुपर 30 की सफलता मेरी अन्य फिल्मों की सफलता की तुलना में अधिक संतोषजनक है। आनंद कुमार बनने से लेकर कैमरे के सामने आने तक का मेरा सफर बेहद ख़ास था।
बॉडी लैंग्वेज पर पकड़ बनाने, बारीकियों को सीखने और उसके लिए बदलाव लाने की प्रक्रिया के बारे में सोच कर मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कान आ जाती है। ”
ऋतिक रोशन, जो अपने विश्वस्तरीय अच्छे लुक्स और ग्लैमरस व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने बिहार से आए गणित शिक्षक की भूमिका निभाने के लिए एक गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन धारण किया था।
यह भूमिका पूरी तरह से उनके कम्फर्ट ज़ोन से बाहर थी और कईयों ने उन्हें फिल्म न करने की सलाह भी दी थी। लेकिन समय-समय पर खुद को चुनौती देने वाले अभिनेता ने इस चुनौती से भी हाथ मिलाया और पर्दे पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को स्तबद कर दिया।
अभिनेता ने फ़िल्म में खुद को इतनी अच्छी तरह से ढाला कि कुछ मिनट के लिए, लोग भूल गए कि स्क्रीन आनंद कुमार नहीं बल्कि पर ऋतिक रोशन है यही वजह है कि ऋतिक रोशन को अपने शीर्ष स्तरीय प्रदर्शन के लिए हर एक क्रिटिक द्वारा सरहाया गया था।
पिछले साल रिलीज़ हुई इस फिल्म के मात्र दो महीने बाद, उन्होंने ‘वॉर’ के साथ स्क्रीन पर वापसी की थी, जिसमें अभिनेता ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया था। पुरुष, महिलाएं, हर कोई बस उन्हें निहार रहा था। ऋतिक रोशन कुछ ऐसे ही है! एक पूर्ण अभिनेता!


