- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव को विशेष पहचान दिलाने बनेगी कार्ययोजना
केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अधिकारियों की बैठक ली
इंदौ. प्रदेश की केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर अपने मानपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कल मानपुर के समीप भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव पहुंची। यहाँ उन्होंने दर्शन किये और नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी की जन्म स्थली जानापाव को देश में विशेष पहचान दिलाने तथा सौंदर्यीकरण के लिये कार्ययोजना बनायी जायेगी।
इस अवसर पर उन्होंने कल संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और शीघ्र कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि जानापाव जहां एक ओर श्रद्धा का बड़ा केन्द्र है वहीं दूसरी ओर यह प्राकृतिक सौंदर्य से भी परिपूर्ण है।
सुश्री ठाकुर ने कहा कि भगवान परशुराम की जन्म स्थली के सौंदर्यीकरण की ऐसी कार्ययोजना हो कि देश मे एक नई पहचान बने । यह अध्यात्म का केंद्र बने, पर्यटन की दृष्टि से खूबसूरत बने, औषधीय पौधों का यहां पर रोपण हो।
साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसी व्यवस्था हो जिससे कि बड़े यात्री वाहन सीधे जानापाव तक नहीं आ पायें। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पंचायतों में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की
इंदौर. केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने महू विधानसभा के मानपुर क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कल गोखलिया कुंड पंचायत सहित तीन अन्य पंचायतों में वृहद स्तर पर पौधरोपण की शुरुआत में त्रिवेणी, नीम, पीपल सहित छायादार पौधों का रोपण किया।
सुश्री ठाकुर ने कहा कि ज्यादा पौधरोपण हो, जिससे प्रकृति शुद्ध हो, हरियाली बनी रहे और धरती माँ का जल स्तर बढ़े। उन्होंने लगाये जाने वाले पौधों की सुरक्षा, सिंचाई तथा उन्हें बड़ा होने तक देखभाल करने की बात भी कही।


