- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सांसद और कलेक्टर ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
इंदौर. सांसद श्री शंकर लालवानी और कलेक्टर श्री मनीष सिंह एसजीएसआईटीएस कॉलेज पहुंचे। यहाँ उन्होंने कोरोना के संबंध में बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारियों से चर्चा की।
कंट्रोल रूम के संबंध में अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह कंट्रोल रूम जिस तरह कोरोना संक्रमण के समय पिछले कई दिनों से लगातार सफलतापूर्वक चल रहा है, उसी तरह आगे भी चले। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में समय के अनुसार अगर और कुछ उन्नयन किया जाना हो तो वह किया जाये।
इस अवसर पर डॉ. निशान्त खरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा कंट्रोल रूम प्रभारी श्री रोहन सक्सेना आदि उपस्थित थे। एसजीएसआईटीएस कॉलेज में बनाये गये कंट्रोल रूम के माध्यम से कोरोना मरीजों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही वर्तमान में चल रहे सर्वे की प्रगति, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग आदि की मॉनीटरिंग लगातार हो रही है।


