- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘भारत भाग्य विधाता रेड फोर्ट फेस्टिवल’ में सूर्यवीर का पहला पोस्ट पॅन्डेमिक लाइव शो बना एक यादगार संगीत कार्यक्रम
महामारी के कारण पिछले कुछ साल संगीत प्रेमियों के लिए बहोत मायूसी भरे रहे हैं। अब जैसे चीजें धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही हैं, संगीत इंडस्ट्री भी म्यूजिकल कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मकता और ख़ुशी फैलाने की कोशिश कर रही है।
हाल ही में, गायक सूर्यवीर ने, दिल्ली के रेड फोर्ट पर आयोजित ‘भारत भाग्य विधाता रेड फोर्ट फेस्टिवल’ में परफॉर्म किया था। इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुईं थी। ‘भारत भाग्य विधाता रेड फोर्ट फेस्टिवल’ जिस मे, सूर्यवीर नेसंस्कृति मंत्रालय के लिए परफॉर्म किया था ये पहला फेस्टिवल था जो लाल किला परिसर में आयोजित हुआ था।
सूर्यवीर इस कार्यक्रम के अपने अनुभव शेयर करते हुए कहते हैं, “यह संस्कृति मंत्रालय और डालमिया भारत लिमिटेड की पहल थी। यह लाल किले में प्रस्तुत किया हुआ पहला कार्यक्रम है। फेस्टिवल में लोग भरी मात्रा में उपस्थित थे, वे बेहद उत्साही थे। चूंकि यहCOVID19 महामारी के बाद का इवेंट था, सारे प्रशंसक बहोत सकारात्मक ऊर्जा से भरे थे। इस तरह के ऐतिहासिक स्थान के सामने प्रदर्शन करना एक अविस्मरणीय अनुभव था। मुझे लगता है कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से इतिहास में अब तक के सर्वश्रेष्ठ संगीत कार्यक्रमों में से एक माना जायेगा।”
‘भारत भाग्य विधाता रेड फोर्ट फेस्टिवल’ यादगार शो था, जहां किले पर ही प्रोजेक्शन मैपिंग कर के माहौल सजाया गया था। ‘भारत भाग्य विधाता रेड फोर्ट फेस्टिवल’ सांस्कृतिक शो, गतिविधियों, पारंपरिक हस्तशिल्प और कला प्रतिष्ठानों का खजाना था। किले के सामने परफॉर्म करना सूर्यवीर और उपस्थित सभी लोगों के लिए एक रोमांचकारी अनुभव था। फेस्टिवल की ऊर्जा स्पष्ट रूप से देशभक्ति, सांस्कृतिक संवर्धन और उत्साही नृत्य से भरी थी।
यह एक बहोत प्यारा अनुभव था और प्रशंसक सूर्यवीर के परफॉरमेंस पर खुशी से झूम रहे थे। इस खुशनुमा माहौल ने ‘भारत भाग्य विधाता रेड फोर्ट फेस्टिवल’ को सबसे यादगार संगीत कार्यक्रम में से एक बना दिया। तस्वीरें देखें।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सूर्यवीर को हाल ही में अपने नए सिंगल, ‘याद आ रहा है’ के लिए काफी प्यार मिला था। उन्होंने इस शानदार गीत के माध्यम से स्वर्गीय प्रसिद्ध गायक बप्पी दा को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की थी।


