- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
उमंग 2022 का धमाकेदार आगाज युवा कवि सम्मलेन के साथ
पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस इंदौर के 15 वें वार्षिकोत्सव उमंग 2022 का भव्य शुभारंभ रालामंडल स्थित प्रांगण में हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के डायरेक्टर कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल ( DCDC) डॉ राजीव दीक्षित|
इस अवसर पर सर्वप्रथम ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती प्रीति पटेल मैडम , वाइस चेयरमैन डॉ अजीत सिंह पटेल सर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा पटेल मैडम व समस्त पटेल ग्रुप की ओर से डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर सुधीर चौरे सर ने छात्रों को उमंग 2022 के लिए शुभकामनाएं दी |
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ राजीव दीक्षित सर, डेप्युटी डायरेक्टर प्रोफेसर सुधीर चौरे सर प्राचार्य डॉ नीना सोहनी ,हेड अकादमिक हरीश शर्मा ,हेड एडमिनिस्ट्रेशन मनीष यादव ,परीक्षा नियंत्रक डॉ जय तिवारी ,डिप्टी रजिस्ट्रार लोकेन्द्र जाट, डिप्टी रजिस्ट्रार राजेंद्र करे तथा संस्थान के समस्त पदाधिकारियों ने माता सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया |
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दीक्षित ने कहा कि “विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ ही खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार भी आता है” साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों हेतु समस्त क्षेत्रो में सहभागिता पर भी जोर दिया | इस अवसर पर डेप्युटी डायरेक्टर प्रोफ़ेसर चौरे व प्राचार्य डॉ नीना सोहानी ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी व चार दिवसीय उमंग में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया | आभार हेड एकेडमिक्स श्री हरीश शर्मा ने माना |

उमंग 2022 का आगाज धमाकेदार युवा कवि सम्मेलन के साथ हुआ, जिसके चलते संस्थान में प्रदेश के उभरते हुए युवा कवि गणों ने काव्य पाठ किया | कवि सम्मेलन का संचालन हास्य कवि बृजेश मस्ताना ने किया तो वही कार्यक्रम का प्रारंभ कवियत्री शिवानी उदेनिया ने मां शारदे के वंदन के साथ किया | कवि सम्मेलन को ऊंचाइयों प्रदान की कवि जीत शिवहरे जुगनू के श्रंगार गीत ने तो वही कवि कुमार अशोक के गीत ने कवि सम्मेलन को विविधता प्रदान की ,पुरुषोत्तम कुलकर्णी जी की कविता ने कवि सम्मेलन को एक नवीन आयाम दिया | इन सभी कवियों ने अपने काव्य पाठ से समा बांध दिया और विद्यार्थियों एवं संस्थान के समस्त कर्मचारियों को उमंगमयी कर दिया |
वही दूसरी ओर उमंग का पहला दिन बॉलीवुड डे डे ड्रेस थीम पर आयोजित हुआ जिसके अंतर्गत विद्यार्थी गण विभिन्न बॉलीवुड कलाकारों की तर्ज पर विभिन्न परिधानों में उपस्थित हुए और सज धज कर आए खेल के मैदान पर आज क्रिकेट वॉलीबॉल बैडमिंटन टेबल टेनिस केरम वॉचेस के प्रारंभिक मुकाबले खेले गए।


