- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
विविधताओं के रंगों से सजा उमंग 2022 का दूसरा दिन
पटेल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशंस इंदौर के वार्षिकोत्सव उमंग 2022 का दूसरा दिन विभिन्न रंगों से भरपूर रहा जिसमें लड़कियों ने भारतीय संस्कृति का परिचय देती हुई रंगोली व सामाजिक संदेश देती हुई रंगोली के माध्यम से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया | तो वही दूसरी और उमंग 2022 के दुसरे दिन ट्रेडिशनल ड्रेस कोड के चलते विद्यार्थी गण विभिन्न परंपरागत परिधानों से सजे धजे नजर आए कहीं गुजराती कहीं पंजाबी कहीं राजपूतानी तो कहीं संतों की वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से उमंग 2022 का एक नया आयाम सभी के समक्ष प्रस्तुत किया |

उमंग 2022 के दूसरे दिन को ग्रुप के वाइस चेयरमैन तथा प्रो चांसलर मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ,भोपाल डॉ अजीत सिंह पटेल सर की विशिष्ट उपस्थिति ने ऊंचाइयां प्रदान की | इस अवसर पर डॉ पटेल ने क्रिकेट व अन्य खेल गतिविधियों के मैचों का शुभारंभ किया उन्होंने विद्यार्थियों की बनाई हुई रंगोली का अवलोकन भी किया तथा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन तथा मार्गदर्शन किया | इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को समस्त खेल व् रंगारंग गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का सन्देश दिया |
उमंग के दूसरे दिन स्पून रेस प्रतियोगिता के चलते विद्यार्थी अपने संयम व खेल कौशल से लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करते नजर आए तो दूसरी ओर खेल के मैदान पर क्रिकेट बैडमिंटन के चेस , वॉलीबॉल कबड्डी आदि के रोमांचक मुकाबले की खेले गए | खेल के मैदान पर एक रोमांचक मुकाबला विद्यार्थियों व् व्याख्याताओ की टीम के बिच भी खेला गया जिसमे संघर्षपूर्ण मुकाबले में व्याख्याताओ की टीम ४ रनों से विजयी रही |


