- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
उमंग 2022 का उत्साह चरम पर
पटेल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन इंदौर के वार्षिकोत्सव उमंग 2022 का तीसरा दिन बहुत ही हर्षोल्लास पूर्ण रहा | जिसके अंतर्गत रोडीज ,टग ऑफ़ वार , गली क्रिकेट, मेहंदी , तंबोला अंत्याक्षरी आदि इवेंट्स आयोजित किए गए | टग ऑफ वार के रोमांचक मुकाबले में ग्रुप के विद्यार्थियों की टीम ने अपने दमखम को परखा व विपक्षी टीम को अपने पाले में खींच कर उन्हें पछाड़ा | प्रतिदिन की तरह उमंग में आज ड्रेस कोड के तहत “ रेड डे” मनाया गया जिसके चलते ग्रुप के बहुत सारे विद्यार्थिगण व फेकल्टी लाल आकर्षक परिधानों में सजे धजे नजर आए |
कुछ विद्यार्थियों ने “तंबोला” में अपना भाग्य आजमाते हुए फुल हाउस, फर्स्ट रो, सेकेंड रो ऑल कार्नर जीते | उमंग 2022 के तीसरे दिन को विशिष्टता प्रदान की श्रंगार की भारतीय संस्कृति को परिलक्षित करती हुई मेहंदी प्रतियोगिता ने जिसके चलते विद्यार्थियों ने आकर्षक मेहंदी बनाकर अपनी अनूठी प्रतिभा से सभी को परिचित करवाया |
खेल के मैदान पर आज क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन ,केरम चेस आदि के अंतिम चरण के मुकाबले खेले गए |क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में विद्यार्थियों की टीम “पटेल इलेवन” ने रोमांचक मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंदी टीम को पराजित किया | बैडमिंटन के बॉयस के फाइनल मुकाबले में प्रणव पटेल तो लड़कियों में शिवानी सिंह विजेता रही | केरम में डिप्लोमा के रितेष अरोले विजयी रहे तो वही शतरंज की दिमागी कसरत में एमबीए की विद्यार्थी आशा मंसारे विजयी रही तो दूसरी और वॉलीबॉल संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में टीम क्रैकर्स विजय रही |
ज्ञातव्य है कि तीन दिवसीय एनुअल फेस्ट उमंग 2022 का पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम कल दिनांक 2 अप्रैल 2022 को पटेल ग्रुप के रालामंडल स्थित प्रांगण में दोपहर 12:30 से आयोजित किया जावेगा जिसमें आदरणीय अतिथि गणों के साथ ग्रुप की चेयर पर्सन तथा चांसलर मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल श्रीमती प्रीति पटेल मैडम तथा वाइस चेयरमैन व प्रो चांसलर मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल डॉ अजीत सिंह पटेल सर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे उन्होंने इस अवसर पर समस्त विजेताओं व प्रतिभागियों को उमंग 2022 में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु बधाई दी |


